<

युवती की अश्लील फोटो लेकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, रुपये भी ऐंठे; अग्निवीर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अग्निवीर ने युवती की अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करगे 3 युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपियों ने रुपये भी ऐंठे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश (UP News) के अयोध्या से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां अयोध्या के बीकापुर कोतवाली इलाके में 23 साल की महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया गया और उसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें ली गई. इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया और उससे पैसे ऐंठे गए. इसके अलावा, ये भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया गया है.

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया है. आरोपियों में एक अग्निवीर सैनिक भी शामिल है.

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि दीपक चौरसिया  एक अग्निवीर सैनिक है और महवा का रहने वाला है. जिसने आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं. इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसने कथित तौर पर महिला के साथ गलत हरकत की. इसके बाद दीपक चौरसिया ने ये तस्वीरें तरुण थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी सौरभ को भेज दीं. इसके बाद सौरभ ने भी महिला को धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया. उसने महिला से पैसे भी ऐंठे और तस्वीरें तरुण थाना क्षेत्र के ही नंदपुर बालापुर निवासी उमेश पांडे को भेज दीं. उमेश ने भी महिला को धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया.

इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने क्या कहा?

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानून की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमें बलात्कार के आरोप भी शामिल हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी दीपक चौरसिया एक अग्निवीर सैनिक है. उसकी शादी अभी दो दिन पहले ही हुई थी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST