<

Uttar Pradesh: मदरसे में 10 साल के बच्चे के साथ हुई बर्बरता, मौलाना ने पीट-पीटकर किया बेहाल, वीडियो वायरल

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. मदरसे में दो मौलानाओं ने बच्चे के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया और उसको बुरी तरह पीटा.

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. मदरसे में दो मौलानाओं ने बच्चे के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया और उसको बुरी तरह पीटा.

बच्चे के साथ इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों मौलाना को गिरफ्तार कर लिया.  

घटना का पूरा विवरण

घटना गंगोह थाना क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम जकरिया में हुई. वीडियो में दो मौलाना – जुनैद (30 वर्ष) और शोएब (25 वर्ष) बच्चे को उल्टा लटकाकर डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. लगभग 10 वर्षीय बच्चा दर्द से “मम्मी-पापा” चिल्लाता रहा, लेकिन दोनों मौलाना बेरहमी से बच्चे को पीटते रहे. इस घटना का वीडियो देखकर रूह कांप उठती है.  

जब मारपीट का कारण पता किया गया तो पता चला कि बच्चा मदरसे से भागने की कोशिश कर रहा था. इसके लिए मौलानाओं ने उसे “सजा” देने की सोची, लेकिन सजा के नाम पर दोनों मौलानाओं ने बेरहम होकर बच्चे पर क्रूरता दिखाई. वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता दिखा. 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया. सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गंगोह थाने में मामला दर्ज किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब आक्रोश जताया. लोगों ने कमेंट में दोनों मौलाना को काफी भला-बुरा कहा और दोनों मौलानाओं के लिए सख्त सजा और सभी मदरसों में जांच की मांग की. कई यूजर्स ने इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST

इनसाइड स्टोरी: क्या कमजोर पड़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग? गोल्डी की बगावत और अनमोल की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर!

Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…

Last Updated: April 5, 2026 17:48:42 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata Safari? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…

Last Updated: April 5, 2026 17:39:15 IST

खून से लथपथ दिखा चेहरा, रश्मिका का वॉरियर लुक आया सामने; मेकर्स ने जारी किया ‘मैसा’ का नया पोस्टर

Mysaa New Poster: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी…

Last Updated: April 5, 2026 17:35:43 IST

क्या होती हैं क्रॉसओवर कारें? SUV और सेडान से कैसे अलग, क्यों तेजी से बन रही है पहली पसंद

असल में क्रॉसओवर कार क्या होती है और यह बाकी कारों से कैसे अलग है,…

Last Updated: April 5, 2026 17:35:12 IST

IPL छूट जाएगा पीछे? पाकिस्तान सुपर लीग बनेगी विश्व की नंबर 1 लीग, PCB चेयरमैन का दावा

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जल्द ही दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बन सकती है. यह…

Last Updated: April 5, 2026 17:07:50 IST