<

Uttar Pradesh News: 4 महीने से गायब थी छात्रा, अलग-अलग लोग करते रहे दुष्कर्म, गोरखपुर में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र में रहने वाली एक 9वीं क्लास की छात्रा के साथ बर्बरता से कई लोगों ने महीनों तक रेप किया.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र में रहने वाली एक 9वीं क्लास की छात्रा के साथ बर्बरता से कई लोगों ने महीनों तक रेप किया. 

14 वर्षीय इस छात्रा के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से छात्रा को बरामद किया. बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पाया गया कि कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है. पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है.

ऑटो चालक ने किया था किडनैप

छात्रा ने बताया कि जब बीते 1 नवंबर को जब वह घर से स्कूल के लिए निकली तो रास्ते में उसकी जान-पहचान का ऑटो चलाने वाला मनीष राजभर मिल गया. उसने लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी ऑटो में बैठा लिया और अपने निर्माणाधीन घर पर ले गया. वहां उसने लड़की के साथ बलात्कार किया, उसके बाद उसने अपने 2 दोस्तों को और बुलाया. उसके दोस्तों ने भी लड़की के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे उन लोगों ने छोड़ दिया. लड़की हताशा से भरी हुई थी और घर न जाकर वो रामगढ़ताल पहुंच गई.

वहां पर फिर उस लड़की को एक लड़का मिला, जो उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. उसके बाद महीनों तक उस युवक और उसके अन्य कई दोस्तों ने उसका बलात्कार किया. छात्रा के बयान के अनुसार इतने दिनों में लगभग 10 लोगों ने उसके साथ रेप किया था.

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने छात्रा के बयान के बाद केस दर्ज कर लिया है. छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगाली, जिससे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पुलिस जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में भी ले जाया गया था, जहां उसके साथ यौन शोषण किया गया था. जांच में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी लोगों की जांच चल रही है. पीड़िता के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और वो गोरखपुर में अपनी मौसी के साथ रहती है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Funny Jokes: फोन पर बंता ने पूछा आंटी पायल है? फिर उधर से मिला ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…

Last Updated: April 10, 2026 19:38:39 IST

डॉक्टर्स या मॉन्स्टर्स? खदेड़कर अस्पताल से भगाया! बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…

Last Updated: April 10, 2026 19:38:25 IST

कौन हैं आर के सिंह? जिनके एक्शन से अडवाणी हुए थे गिरफ्तार, राजनीति से दूरी बना चुनी सुप्रीम कोर्ट में वकालत

RK Singh: आर.के. सिंह जिन्हें देश की नौकरशाही और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में व्यापक अनुभव…

Last Updated: April 10, 2026 19:35:26 IST

जब अभिनेता ने मारा ऐसा थप्पड़ कि हीरोइन की फट गई आंख की नस, बर्बाद हो गया चेहरा; फिर विलेन से बनाई पहचान

Bollywood Actress: मनोरंजन जगत में एक अभिनेत्री को शूटिंग के दौरान ऐसा जोरदार थप्पड़ पड़ा,…

Last Updated: April 10, 2026 19:31:59 IST

Guwahati weather today: गुवाहाटी में फिर मंडराया संकट! बारिश बिगाड़ेगी RR vs RCB का खेल? जानें मौसम का ताजा अपडेट

RR vs RCB Guwahati weather today: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन पर इस वक्त…

Last Updated: April 10, 2026 19:32:00 IST

सफेद या भूरे… कौन सा अंडा सबसे बेहतर? दोनों की कीमत क्यों होती है अलग, किससे कितनी मिलेगी पौष्टिकता

Brown Eggs or White Eggs: सेहतमंद रहने के लिए अंडों का सेवन फायदेमंद है. इसलिए…

Last Updated: April 10, 2026 19:25:16 IST