Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अमेठी में आफत बनी तेज आंधी, भारी भरकम सरकारी होर्डिंग सड़क पर गिरी, 2 बाइक सवार समेत 3 घायल

अमेठी में आफत बनी तेज आंधी, भारी भरकम सरकारी होर्डिंग सड़क पर गिरी, 2 बाइक सवार समेत 3 घायल

Amethi News: अमेठी जिले के जामों थाना इलाके में स्थित नंद महर चौराहे पर बुधवार दोपहर तेज आंधी के बीच बड़ा हादसा हो गया. अचानक तेज हवा के दबाव से सड़क किनारे लगा सरकारी होर्डिंग गिर पड़ी. उस समय वहां से गुजर रही एक बाइक और एक कार इसकी चपेट में आ गईं. हादसे में 3 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 15:39:15 IST

Mobile Ads 1x1

दरअसल आज दोपहर करीब तीन बजे तेज धूल भरी आंधी चली. इसी दौरान भारत सरकार की ओर से लगाई गई लोहे के एंगल की भारी होर्डिंग सड़क पर गिर पड़ा. नीचे से गुजर रही बाइक और कार नंबर यूपी 36 एक्स 5787 इसकी चपेट में आ गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. जामों पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गिरी होर्डिंग को हटवाया गया. इसके बाद दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मौके पर यातायात भी सुचारु कराया.

असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी होर्डिंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, “बुधवार दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र में अचानक तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई. तेज हवाओं के चलते लोहे के एंगल पर टिकी विशाल होर्डिंग असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी. उसी दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक और एक कार इसकी चपेट में आ गईं. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

शिकायत के बाद भी नहीं गया प्रशासन का ध्यान

स्थानीय लोगों का कहना है कि होर्डिंग काफी पुरानी हो चुकी थी और तेज हवा में अक्सर हिलती रहती थी. कई बार इसकी मरम्मत की मांग की गई, लेकिन संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया. लोगों ने यह भी बताया कि चौराहे पर अंधा मोड़ और पर्याप्त संकेतक न होने से पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

MORE NEWS