<

18 की होते ही बनाया संबंध, जब हुई प्रेग्नेंट, तो पिता ने किया ऐसा काम, ले गया बाहर, फिर सूनसान इलाके में…

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपनी बेटी को दवाई दिलाने के बहाने दिल्ली से आगरा लेकर गया. इसके बाद वहां उसने जो किया, वो हैरान करने वाला था.

Agra Honor Killing Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऑनर किलिंग के मामले ने रिश्तों पर सवाल उठा दिया है. दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाला एक पिता अपनी बेटी को दवाई दिलाने के बहाने आगरा लेकर गया था. इसी दौरान उसने एक नदी में डुबोकर अपनी बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद झूठी शान और पाप की बात को मानते हुए उसने युवती के शव के पैर भी छुए. 

बता दें कि हत्या के बाद आरोपी पिता लखपत राय ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के तिगड़ी थाने में दर्ज कराई. उसने पुलिस को जो कहानी सुनाई, तो पुलिस को उस पर शक होने लगा. 

पिता की कहानी पर पुलिस को हुआ शक

पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल किया. हालांकि नदी से युवती का शव बरामद नहीं किया जा सका है. आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की गई. बासौनी क्षेत्र के एक गांव का परिवार दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहता है. लगभग 4 दिन पहले आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस को आरोपी की बताई कहानी पर शक हुआ, तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. 

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?

उसने बताया कि 29 जुलाई को आरोपी उसे दवा दिलाने के बहाने दिल्ली से आगरा के बासौनी क्षेत्र लेकर गया. इसके बाद रास्ते में पड़ने वाली चंबल नदी में उसने उसे डुबोकर मार दिया. कहा जा रहा है कि युवती 18 साल की थी और उसकी शादी नहीं हुई थी. इसके बावजूद वो गर्भवती थी, जिसको लेकर परिवार वाले नाराज थे. कथित तौर पर आरोपी ने अपने दूसरे दामाद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND vs SL: साईं सुदर्शन हुए फिट! इस दिन टीम इंडिया को करेंगे ज्वाइन, क्या खेल पाएंगे पहला टेस्ट?

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत…

Last Updated: August 5, 2026 19:19:17 IST

Ajay’s Café ने फ्रेंडशिप डे पर दर्ज की शानदार बिक्री, गुजरात के तीन शहर रहे सबसे आगे

दैनिक औसत बिक्री की तुलना में कोल्ड कॉफी की बिक्री 89% और बर्गर की बिक्री…

Last Updated: August 5, 2026 19:07:23 IST

RBI MPC Meeting: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, RBI गवर्नर ने बताया कारण, जानें किसके लिए राहत तो किनकी बढ़ेगी मुश्किलें?

RBI की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 5.25% पर…

Last Updated: August 5, 2026 19:07:11 IST

इंग्लैंड के साथ जुडे़गा एक और दिग्गज? स्टीफन फ्लेमिंग ने की बातचीत, टीम को खतरनाक बनाने की तैयारी

इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ने के बाद…

Last Updated: August 5, 2026 18:56:47 IST

एक और अंत! नीले ड्रम के बाद लाल ट्रॉली, चलती ट्रेन में मिला बैग, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश

चेन्नई से आ रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक ट्राली बैग मिला, जिसमें…

Last Updated: August 5, 2026 18:55:13 IST

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण कितना खास है? जानिए सूतक काल,समय सहित पूरी जानकारी

 Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त 2026 को दुनिया के कई देशों में एक बेहद दुर्लभ…

Last Updated: August 5, 2026 18:46:59 IST