<

एक और अंत! नीले ड्रम के बाद लाल ट्रॉली, चलती ट्रेन में मिला बैग, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश

चेन्नई से आ रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक ट्राली बैग मिला, जिसमें एक पुरुष के शव के टुकड़े मिले हैं. कहा जा रहा है कि यात्रियों ने जीआरपी को एक ट्रॉली बैग के बारे में जानकारी दी थी, जिससे काफी बदबू आ रही थी.

Chennai Murder Case: तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला, जिसमें से काफी बदबू आ रही थी. यात्रियों ने इस बारे में जीआरपी को सूचना दी. इसके बाद वहां पर फोर्स पहुंची और बैग को बाहर निकाला. बैग से आ रही बदबू के कारण उन्हें शक होने लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. इसके बाद उन्होंने ट्रॉली को प्लेटफॉर्म पर खोला, तो उनके होश उड़ गए. उसके अंदर से एक पुरुष के शव के टुकड़े मिले. 

जानकारी के अनुसार, चेन्नई से आ रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक ट्राली बैग रखा था. इस बैग को खोलने के बाद उसमें से पुरुष का शव टुकड़ों में मिले हैं. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी और शव को ठिकाने लगाने वालों की तलाश शुरू कर दी है.

अज्ञात पुरुष के शव के टुकड़े

बता दें कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हड़कंप मच गया. चेन्नई से नई दिल्ली की तरफ जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस हालत में ट्रॉली बैग मिला. इसके अंदर से एक अज्ञात पुरुष के शव के टुकड़े मिले हैं. सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस को आशंका है कि पुरुष को चेन्नई में ही मारकर उसके शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी.

आगरा कैंट स्टेशन पर मिली जानकारी

पुलिस टीमों ने सबसे पहले बैग को ट्रेन में रखने वाली जगह की तलाश की. इसके बाद आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई. हर रेलवे स्टेशन की सख्ती से तलाशी और सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है, ताकि आरोपी का पता चल सके. पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी राजेश दीक्षित ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह जब तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी तो रेलवे स्टाफ को यात्रियों ने जनरल कोच में रखे एक लावारिस बैग से बदबू आने की सूचना दी. जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जब बैग को खोला तो अंदर से एक पुरुष का कटा हुआ शव बरामद हुआ है. 

ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे पर बुलाया, गिफ्ट दिया और फिर कर दिया कांड, खूबसूरत हसीना और बॉयफ्रेंड की आपराधिक कुंडली भी निकली खतरनाक

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST