<

इंग्लैंड के साथ जुडे़गा एक और दिग्गज? स्टीफन फ्लेमिंग ने की बातचीत, टीम को खतरनाक बनाने की तैयारी

इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ने के बाद माइकल हसी को बल्लेबाजी कोच बनाने की इच्छा जताई है. वहीं, हसी को सीएसके का नया हेड कोच बनने का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद अपनी कोचिंग टीम को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सीएसके के पूर्व बल्लेबाज और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी से इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी कोच का पद संभालने को लेकर बातचीत की है. दोनों ने लंबे समय तक सीएसके में साथ काम किया है और टीम की कई सफलताओं में अहम भूमिका निभाई है.

फिलहाल इंग्लैंड टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक हैं. वह अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में अंतरिम मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. हालांकि, उनके भविष्य को लेकर अभी कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में माइकल हसी इस पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. हसी इससे पहले 2022 टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड टीम के सलाहकार भी रह चुके हैं और टीम को खिताब जिताने में योगदान दिया था.

हसी के पास है कोचिंग अनुभव
इस समय माइकल हसी द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेल्श फायर के मुख्य कोच हैं. उन्होंने इंग्लैंड टीम के साथ अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए कहा था कि शुरुआत में इंग्लैंड की जर्सी पहनना थोड़ा अलग महसूस हुआ, लेकिन खिलाड़ियों के साथ काम करते-करते उनका पूरा ध्यान टीम को बेहतर बनाने पर लग गया. वहीं, सीएसके के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक साइमन्स का नाम भी इंग्लैंड की नई कोचिंग टीम से जोड़ा जा रहा है.

सीएसके के नए हेड कोच भी बन सकते हैं हसी
दिलचस्प बात यह है कि माइकल हसी को स्टीफन फ्लेमिंग की जगह चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुख्य कोच बनने का भी प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज विद्युत शिवरामकृष्णन का मानना है कि हसी टीम की संस्कृति, एमएस धोनी की सोच और आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने कहा कि हसी के पास लंबे समय का अनुभव है और वह टीम को सही दिशा दे सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सीएसके को नए मुख्य कोच के साथ सपोर्ट स्टाफ में कुछ नए चेहरों को भी शामिल करना चाहिए.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘Don’t Come’ छठी मंजिल से गिरकर पेपर कारोबारी के बेटे की मौत, मैसेज ने खींचा ध्यान, उलझी गुत्थी

Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी…

Last Updated: November 15, 2026 14:10:31 IST

Mainpuri Crime: प्रेम प्रसंग के शक में 15 साल की बेटी की हत्या, गोली मारकर जंगल में जलाया शव, हैरान कर देगा मामला

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: November 15, 2026 13:49:33 IST

कौन हैं YouTuber मीनू राज? जिनपर लाठी-कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला; पति-ससुर समेत परिवार के 4 लोग लहूलुहान

YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…

Last Updated: November 15, 2026 13:42:31 IST

Delhi Crime: शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 16 साल की शबनम की लाश, गला रेतकर हत्या का आरोप; आरोपी सूरज फरार

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…

Last Updated: November 15, 2026 13:25:57 IST

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 13:55:07 IST