<

जीजा के साथ भागने वाली सास आई सामने, दामाद करता था अत्याचार, रोते हुए बोली- ‘वह औरतों का…’

अलीगढ़ वायरल मामला: बेटी की शादी के कुछ दिन पहले अपने दामाद राहुल के साथ भागने के बाद शादी कर ली और महज 10 महीने में ही उसे छोड़कर उसके जीजा के साथ फरार हो गई थी.

Aligarh Saas Damaad Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की सास सपना देवी ने अपने दामाद पर सनसनीखेज आरोप लगाए है, जिसने फिर से महिला को सुर्खियों में डाल दिया. बेटी की शादी के कुछ दिन पहले अपने दामाद राहुल के साथ भागने के बाद शादी कर ली और महज 10 महीने में ही उसे छोड़कर उसके जीजा के साथ फरार हो गई थी. जिसपर राहुल ने पुलिस से गुहार लगाई थीं. लेकिन गुरुवार को सास सपना देवी ने आकर थाने में दामाद के खिलाफ चौंकाने वाला बयान दिया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि क्या हैं इस अजीब लव स्टोरी का पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि, दादों थाने के मछरिया नगला गांव के रहने वाले राहुल कुमार की सगाई अप्रैल 2025 में मडराक थाने के मनोहरपुर गांव की एक महिला से हुई थी. सगाई के बाद वह अपनी होने वाली सास सपना देवी से फोन पर बात करने लगा. बातचीत का सिलसिला चलता रहा और धीरे-धीरे दामाद और सास के बीच नजदीकियां प्यार में बदल गईं. राहुल और पुलिस के मुताबिक, शादी से करीब 12 दिन पहले सपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़कर उसके साथ रहने चली गई.

राहुल ने सास पर क्या लगाए थे आरोप?

दामाद राहुल ने महिला पर आरोप लगाए है कि वह घर से दो लाख रुपये कैश और ज्वेलरी ले गई है और पुलिस से गुहार लगाई. उसने कहा कि उसकी सास दो लाख रुपये और ज्वेलरी अपने साथ ले गई. मामले में गुरुवार को तब नया मोड़ आ गया जब महिला थाने गई और अपने प्रेमी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए.

सास सपना देवी ने थाने पर क्या किए खुलासे?

गुरुवार को सास सपना देवी दादों थाने गई. उसने राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया और उसे सज़ा देने की मांग की. उसने आरोप लगाया कि राहुल ने उसे बंधक बनाया और पीटा. जो आदमी मुझे अपने साथ ले गया, वह सब कुछ ले गया. उसे जेल होनी चाहिए.
महिला ने कहा कि जब मैं उसके साथ गई, तो उसने लगभग एक महीने तक मेरे साथ अच्छा बर्ताव किया. उसके बाद, उसने मुझे तरह-तरह की चीज़ें खिलाना शुरू कर दिया. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. उसने मुझे बंद करके रखा. मैं जो कुछ भी लाई थी, वह सब ले गया. मैंने टॉयलेट भी अंदर किया. वह मुझे बहुत मारता था. उसकी मां के पास आधा किलो चांदी है. अब कभी राहुल के साथ नहीं रहूंगी.

कैसे भागी सास सपना देवी अपने दामाद की कैद से?

महिला ने आरोप लगाया कि वह औरतों को बेचता था. वह औरतों की तस्करी करता था. मुझे अपने किए पर बहुत पछतावा है. वह एक पड़ोसी की मदद से भागी. मैं शनिवार को निकली. मैं रात में अलीगढ़ आई. वह मेरे जीजा पर झूठे आरोप लगा रहा है. वह एक घटिया आदमी है. उसने कई लड़कियों की ज़िंदगी बर्बाद की है. उसे सज़ा मिलनी चाहिए. उसे जेल होनी चाहिए.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST