<
Categories: मनोरंजन

कपूर खानदान में महायुद्ध: 20 करोड़ का केस और ननद-भाभी की आर-पार की जंग !

Legal Battle : प्रसिद्ध उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर ने अपनी ननद मंदीरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया है. विवाद की मुख्य वजह एक पॉडकास्ट है, जिसमें मंदीरा ने प्रिया को परिवार के लिए 'बाहरी' (Outsider) बताते हुए संपत्ति पर उनके अधिकारों को चुनौती दी थी.

Legal Battle: भारत के मशहूर कारोबारी घरानों में से एक, कपूर परिवार का आपसी झगड़ा अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है.  दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी, प्रिया सचदेवा कपूर ने अपनी ननद मंदीरा कपूर स्मिथ के खिलाफ कानूनी जंग शुरू कर दी है.  प्रिया का कहना है कि उनकी ननद ने उनकी इज्जत को ठेस पहुंचाई है, इसलिए उन्होंने 20 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. यह लड़ाई सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे परिवार की करोड़ों की जायदाद पर अधिकार का बड़ा विवाद है.

पॉडकास्ट में बेइज्जती करने का आरोप

प्रिया कपूर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी ननद मंदीरा ने इन कंट्रोवर्शियल नाम के एक पॉडकास्ट में उनके बारे में बहुत बुरी बातें कही है.  प्रिया का आरोप है कि मंदीरा और पॉडकास्ट चलाने वाली पूजा चौधरी ने मिलकर उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर यह इंटरव्यू इंटरनेट पर डाला.

‘बाहरी इंसान’ कहने पर विवाद

इस केस की सबसे बड़ी वजह यह है कि मंदीरा ने प्रिया को परिवार के लिए एक ‘बाहरी व्यक्ति’ (Outsider) कह दिया.  पॉडकास्ट में दावा किया गया कि प्रिया का कपूर परिवार की संपत्ति, ट्रस्ट या बिजनेस पर कोई कानूनी हक नहीं है.  प्रिया का कहना है कि इन बातों के जरिए उन्हें उनके ही परिवार में बेगाना और पराया साबित करने की कोशिश की गई है.

जायदाद और ट्रस्ट का झगड़ा

यह पूरी कानूनी लड़ाई ‘आरके फैमिली ट्रस्ट’ और करोड़ों की संपत्ति के मालिक बनने को लेकर है.  संजय कपूर की मौत के बाद से ही परिवार में इस बात को लेकर खींचतान चल रही है कि संपत्ति पर किसका अधिकार होगा.  प्रिया का मानना है कि उनकी ननद संपत्ति विवाद में उन्हें नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया और इंटरव्यू का सहारा लेकर उन पर झूठे आरोप लगा रही है.

20 करोड़ के मुआवजे की मांग

प्रिया कपूर ने कोर्ट से अपील की है कि उनकी इज्जत को जो नुकसान पहुंचा है, उसके बदले उन्हें 20 करोड़ रुपये दिए जाएं.  साथ ही, उन्होंने कोर्ट से यह भी मांग की है कि इंटरनेट से उन सभी वीडियो और बयानों को तुरंत हटाया जाए जिनसे उनकी बदनामी हो रही है. प्रिया ने इस मामले में पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST