<

UP: एंटी करप्शन टीम का एक्शन, तिलहर मंडी में घूस लेते पकड़ा गया RMO, 9,000 रुपये के साथ हुआ गिरफ्तार

UP Latest News: यूपी के बरेली में गेहूं खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी. शिकायत की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली टीम ने शाहजहांपुर में तैनात एक अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (RMO) मुनीन्द्र नाथ पटेल को 9,000 रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया.

यह कार्रवाई नवीन मंडी तिलहर में की गई, जहां गेहूं खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता सौरभ सिंह (ग्राम बाहपुर, थाना मदनापुर) ने आरोप लगाया था कि अधिकारी द्वारा प्रति क्विंटल 100 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बिछाया जाल

शिकायत की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जाल बिछाया. प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12:58 बजे कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.

लोगों से की गई ये अपील

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा सके. यह कार्रवाई सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को मजबूत करती है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST