<

UP: महिला आरक्षण बिल को लेकर रायबरेली में जोरदार प्रदर्शन, बीजेपी महिला मोर्चा ने मिशन 2027 और 2029 के लिए दी चेतावनी

UP Politics News: बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य किरण सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल की राह में रोड़े अटकाकर आधी आबादी के सपनों को कुचलने का काम किया है.

UP News: महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब सड़कों पर उतर आई है. बुधवार को रायबरेली का हृदय स्थल कहा जाने वाला डिग्री कॉलेज चौराहा उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आक्रोशित महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले करते हुए जमकर ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य किरण सिंह के तेवर बेहद तल्ख नजर आए. उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल की राह में रोड़े अटकाकर आधी आबादी के सपनों को कुचलने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि हमें मिलने वाला 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं की तकदीर बदल देता, लेकिन इन नेताओं की संकुचित सोच ने हमें पीछे धकेल दिया. आज देश की महिलाएं निराश और आक्रोशित हैं.

‘सूद समेत’ चुकाना होगा हिसाब

किरण सिंह ने केवल पुतला ही नहीं फूंका, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को इस ‘ऐतिहासिक भूल’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मिशन 2027 (विधानसभा चुनाव) और मिशन 2029 (लोकसभा चुनाव) में यूपी की महिलाएं वोट की चोट से इसका हिसाब चुकता करेंगी.

जमकर हुई नारेबाजी, थमे रहे वाहनों के पहिए

प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर गुबार निकाला. नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन आक्रोश इतना जबरदस्त था कि राहगीर भी रुककर महिलाओं के तेवर देखते रह गए. इस मौके पर जिले की दिग्गज महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं.

बता दें कि रायबरेली, जो कभी कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता था, वहां राहुल गांधी का पुतला फूंका जाना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में आरक्षण का मुद्दा उत्तर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त भूचाल लाने वाला है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST