Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: सहारनपुर में रमशा और गुल्फशा की संजय और अनिल से हो रही शादी? पुलिस ने मुस्लिम लड़कियों के हिंदू नाम वाले दूल्हे को लेकर किया बड़ा खुलासा

UP: सहारनपुर में रमशा और गुल्फशा की संजय और अनिल से हो रही शादी? पुलिस ने मुस्लिम लड़कियों के हिंदू नाम वाले दूल्हे को लेकर किया बड़ा खुलासा

Saharanpur News: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम की दो मुस्लिम लड़कियों की हिंदू युवकों से शादी हो रही है. इन खबरों के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन दावों को गलत बताया है.

Written By:
Published: November 11, 2026 21:15:23 IST
Last Updated: November 11, 2026 21:15:23 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में दो मुस्लिम लड़कियों की हिंदू नाम वाले युवकों से शादी करने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बुधवार को इन खबरों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि दोनों लड़की मुस्लिम समुदाय के युवकों से ही शादी कर रही है. सोशल मीडिया पर युवकों के नाम को लेकर गलतफहमी फैल गई थी.

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम की दो मुस्लिम लड़कियों की हिंदू युवकों से शादी हो रही है. इन खबरों के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन दावों को गलत बताया है.

मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों युवक

गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि दोनों युवकों का संबंध मुस्लिम समुदाय से है और वे मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि मेवात में मुस्लिम समुदाय के कुछ परिवारों में परंपरागत रूप से हिंदू नाम रखने का चलन है. इसी वजह से युवकों के नाम देखकर सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति पैदा हुई.

एक ही समुदाय में हो रही हैं दोनों शादियां

सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने स्पष्ट किया कि दोनों शादियों में वर और वधू पक्ष एक ही जाति और समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. दोनों परिवार मेवात क्षेत्र के निवासी हैं. उन्होंने दोहराया कि रमशा और गुल्फशा की शादी मुस्लिम समुदाय के युवकों से ही हो रही है.

MORE NEWS