Aurangabad News: औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की कहर ने सोमवार की शाम चार बजे एक बच्चे की जान ले ली. मृतक बच्चे की पहचान जम्होर पासी मोहल्ला निवासी विजय कुमार चौधरी के आठ वर्षीय बेटे बजरंगी के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंगी घर के सामने पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था.इसी दौरान अचानक बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई. तेज बारिश के दौरान बिजली चमकी और बजरंगी उसके चपेट में आ गया. जिससे वह गिर पड़ा.
वज्रपात की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत.
Aurangabad News: औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की कहर ने सोमवार की शाम चार बजे एक बच्चे की जान ले ली. मृतक बच्चे की पहचान जम्होर पासी मोहल्ला निवासी विजय कुमार चौधरी के आठ वर्षीय बेटे बजरंगी के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंगी घर के सामने पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था.इसी दौरान अचानक बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई. तेज बारिश के दौरान बिजली चमकी और बजरंगी उसके चपेट में आ गया. जिससे वह गिर पड़ा.
आनन फानन में परिवार के सदस्यों ने उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां नब्ज टटोलते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बजरंगी छह बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. साथ ही साथ गांव में भी मातम पसर गया है.
सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि बजरंगी कब घर से निकल गया किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. वज्रपात की चपेट में आने के बाद खेल रहे बच्चों ने जब शोर मचाया तभी सभी दौड़कर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए. मगर उसे बचाया नहीं जा सका.
(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…
Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…
Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…