Thalapathy Vijay: KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी "जना नायकन" के बारे में बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
Thalapathy Vijay Jana Nayakan release date: सुपरस्टार थलपति विजय का नाम आजकल सुर्खियों में है. वजह है तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन में उनकी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) की बंपर सफलता. उनकी पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है. विजय ने 2024 में अपनी पार्टी अनाउंस की थी. पॉलिटिक्स में आने के लिए विजय ने एक्टिंग से भी रिटायरमेंट ले लिया था. उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म “जना नायकन” अभी रिलीज होनी है. विजय के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब खबर आई है कि यह फिल्म अगले महीने जून में रिलीज होगी.
KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी “जना नायकन” के बारे में बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. लेकिन अगर “जना नायकन” सच में अगले महीने रिलीज हो रही है, तो यह विजय के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. विजय की आखिरी फिल्म होने के नाते, उनके फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं. यह विजय का आखिरी एक्टिंग अपीयरेंस होगा.
एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी “जन नायकन” असल में इस साल 9 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन फिल्म सेंसर बोर्ड से पास नहीं हो पाई. बाद में केस कोर्ट में चला गया, लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है. यह देखना बाकी है कि मेकर्स रिलीज़ डेट कब अनाउंस करते हैं.
“जन नायकन,” एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज़ होगी. फिल्म हिंदी में “जन नेता” के नाम से रिलीज़ होगी. विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं. विजय के फिल्मी करियर की बात करें तो, उन्होंने 1984 की फिल्म “वेत्री” में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. फिर वह 1992 की फिल्म “नालैया थीरपू” में पहली बार लीड एक्टर के तौर पर दिखे. “जन नायकन” को मिलाकर, विजय ने अपने करियर में 69 फिल्मों में काम किया है, और कई लोगों का दिल जीता है. अब वह एक्टिंग से दूर हो गए हैं और राजनीति पर ध्यान दे रहे हैं.
Fish scattered on the road: मुरादाबाद में दिल्ली रामपुर हाईवे पर मुंढापांडे जीरो पॉइंट के…
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…