Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Aurangabad News: वज्रपात की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, घर का था इकलौता चिराग…

Aurangabad News: वज्रपात की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, घर का था इकलौता चिराग…

Aurangabad News: औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की कहर ने सोमवार की शाम चार बजे एक बच्चे की जान ले ली. मृतक बच्चे की पहचान जम्होर पासी मोहल्ला निवासी विजय कुमार चौधरी के आठ वर्षीय बेटे बजरंगी के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंगी घर के सामने पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था.इसी दौरान अचानक बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई. तेज बारिश के दौरान बिजली चमकी और  बजरंगी उसके चपेट में आ गया. जिससे वह गिर पड़ा.

Written By:
Last Updated: May 4, 2026 20:15:21 IST

Mobile Ads 1x1

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

आनन फानन में परिवार के सदस्यों ने उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां नब्ज टटोलते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बजरंगी छह बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. साथ ही साथ गांव में भी मातम पसर गया है. 

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि बजरंगी कब घर से निकल गया किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. वज्रपात की चपेट में आने के बाद खेल रहे बच्चों ने जब शोर मचाया तभी सभी दौड़कर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए. मगर उसे बचाया नहीं जा सका.

(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

MORE NEWS