<

एक पुड़िया खैनी ने पहुंचाया बहरीन की जेल! 18 दिन बाद आजमगढ़ लौटे सौरभ राय, अब टाइफाइड से बेहाल

Azamgarh Saurabh Rai Story: खैनी-तंबाकू मिलने पर बहरीन एयरपोर्ट पर आजमगढ़ के सौरभ राय को हिरासत में लिया गया. 18 दिन बाद 18 लाख रुपये जुर्माना भरकर रिहा हुए, भारत लौटते ही टाइफाइड-मलेरिया से पीड़ित हो गए.

Azamgarh Saurabh Rai Story: बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में विदेश गए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के एक युवक को बहरीन में ऐसा अनुभव हुआ, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएगा. अहरौला के रहने वाले सौरभ राय को बहरीन एयरपोर्ट पर खैनी, तंबाकू और चूना मिलने के बाद हिरासत में ले लिया गया. उन्हें 18 दिनों तक जेल और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा. आखिरकार परिवार ने 7200 बहरीनी दीनार यानी करीब 18 लाख रुपये का जुर्माना जमा किया, जिसके बाद सौरभ की रिहाई हो सकी. भारत लौटने के बाद अब उनकी तबीयत भी खराब हो गई है. परिजनों के मुताबिक, वह टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित हैं.

एयरपोर्ट पर खैनी-तंबाकू मिलने पर हिरासत में लिया

सौरभ राय के मुताबिक, 29 अक्टूबर को वह बहरीन एयरपोर्ट पहुंचे थे. वहां सीमा शुल्क विभाग की जांच के दौरान उनके सामान से चुनौटी, तंबाकू और चूना मिला. इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उनका मोबाइल फोन और बैग भी जब्त कर लिया गया. बाद में उन्हें बहरीन पुलिस और अपराध जांच विभाग के हवाले कर दिया गया.

16 डिग्री के कमरे में रखने का आरोप

सौरभ ने बताया कि हिरासत के दौरान उन्हें करीब 16 डिग्री तापमान वाले एसी कमरे में रखा जाता था. वहां 24 घंटे ठंड रहती थी और ओढ़ने के लिए सिर्फ एक हल्की चादर दी गई थी. उनका आरोप है कि अधिकारियों का व्यवहार भी काफी सख्त था. इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान हो गए थे और उन्हें अपने परिवार से दोबारा न मिल पाने का डर सताने लगा था.

18 लाख रुपये जुर्माना भरने पर मिली रिहाई

सौरभ के परिवार ने उन्हें वापस लाने के लिए काफी कोशिश की. बहरीन में परिचितों की मदद से वकील किया गया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कराई गई. सौरभ का कहना है कि जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें 10 से 15 साल तक जेल में रहने की बात बताई गई थी. आखिरकार परिवार ने 7200 बहरीनी दीनार यानी करीब 18 लाख रुपये जमा किए. इसके बाद 18 नवंबर को अदालत से उनकी रिहाई हुई. भारत लौटने के बाद शनिवार को वह अपने घर पहुंचे. बताया गया है कि अब उनके बहरीन जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

घर लौटते ही बिगड़ी तबीयत

18 दिनों की परेशानी के बाद बेटे को घर देखकर परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन उनकी खराब सेहत ने चिंता बढ़ा दी है. परिजनों के मुताबिक, सौरभ को टाइफाइड और मलेरिया हो गया है. फिलहाल परिवार उनके इलाज और स्वास्थ्य को लेकर परेशान है. सौरभ की वापसी के लिए उनके भाई ऋषभ राय लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे. परिवार ने गृह विभाग और पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी थी. 12 नवंबर को विदेश मंत्रालय से भी संपर्क कर सौरभ की सुरक्षित वापसी की मांग की गई थी.

ये भी पढ़ें :  बहरी और गूंगी लड़की का हुआ था रेप, दो महिने बाद मां और अपने ही भाई ने की हत्या; दिल दहला देने वाली है पीछे की वजह

पुलिस ने घर पहुंचकर दर्ज किया बयान

सौरभ की वापसी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ. सीओ बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि युवक की सकुशल वापसी हो गई है. संबंधित थाने की पुलिस ने सौरभ के घर पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया है. पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना और जयपुर तक क्या है कीमत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल

Seattle Airport ICE Arrests: ICE ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके अधिकारियों ने…

Last Updated: November 22, 2026 13:41:21 IST

Watch Video: बीच सड़क पर खुलेआम इश्क! एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखे युवक-युवती; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Prayagraj Viral Video: प्रयागराज के भगवतपुर में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर युवक-युवती के गले…

Last Updated: November 22, 2026 13:36:55 IST

बहरी और गूंगी लड़की का हुआ था रेप, दो महिने बाद मां और अपने ही भाई ने की हत्या; दिल दहला देने वाली है पीछे की वजह

Bihar Murder Case: हत्या से करीब दो महीने पहले लड़की के साथ रेप हुआ था.…

Last Updated: November 22, 2026 13:08:09 IST

Agra Crime News: किसी और की पत्नी के साथ लिव-इन में रहता था शुभम, 4 दिन पहले मनाया था जन्मदिन; फिर ऐसा क्या हुआ?

Agra Crime News: आगरा में लिव-इन में रह रहे शुभम का शव फंदे से मिला.…

Last Updated: November 22, 2026 12:55:14 IST

Watch Video: पत्नी ने बालों में कराया कलर, तो पति बन बैठा हैवान, चोटी काटने के बाद तेजाब से…

Meerut News: मेरठ में पति ने शक में पत्नी की चोटी काटी, मारपीट की, तेजाब…

Last Updated: November 22, 2026 12:29:35 IST

पहले दो शादियां, फिर तीसरे पति से रचाया ब्याह… लाखों के जेवर लेकर हुई नौ-दो ग्यारह हुई लुटेरी दुल्हन

Uttar Pradesh News: कानपुर में दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने का आरोप लगा है.…

Last Updated: November 22, 2026 11:50:16 IST