Nashik TCS Case News: महाराष्ट्र के नासिक में सकल हिंदू समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें एक होने की जरुरत है. हम एक नहीं हैं, इसका फायदा वह उठा रहे हैं, इसलिए अभी भी समय है, सभी हिंदू सनातनी एक होकर इनका मुकाबला करें.
नासिक टीसीएस केस अपडेट
Nashik TCS News: महाराष्ट्र के नासिक में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के एक कार्यालय में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की. हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और घटना की निंदा करते हुए नारेबाजी की.
दूसरी तरफ हिंदू सगंठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुसलमानों की दुकानों से खरीदारी न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुसलमानों से सब्जी-फल न खरीदें और ओलाउबर जैसी राइड में अगर मुसलमानों का नाम सामने आता है तो फौरन कैंसिल कर दे. उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों की कमर तोड़नी है तो हमें यानी सनातनियों को एक होना पडेगा.
हिंदू सगंठन के कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि इन्होंने कार्पोरेट में अपना पैर जमा कर हमारी बहन-बेटियों को उनके धर्म से दूर करने की कोशिश की है. इसलिए अब हम हिंदुओं को सोचना पड़ेगा.
सकल हिंदू समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर मुससमान युवक अपने धर्म के लिए यह कर रहे हैं तो हम हिंदू क्यों नहीं कर सकते. हमें एक होने की जरुरत है. हम एक नहीं हैं, इसका फायदा वह उठा रहे हैं, इसलिए अभी भी समय है सभी हिंदू सनातनी एक होकर इनका मुकाबला करें, नहीं तो आने वाले समय में हमें अपने वजूद को बचाना मुश्किल हो जाएगा.
बता दें की नासिक की टीसीएस की इकाई बीपीओ में काम करने वाली एक युवती से एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उस आरोपी की पत्नी ने उस युवती को फोन कर बताया कि ‘जिससे उसका अफेअर है, वह उसका पति है और उसके 2 बच्चे हैं.’
इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और बाद में पता चला कि कंपनी में कई कर्मचारियों को न केवल मानसिक तकलीफें दी गईं, बल्कि हिंदू कर्मचारियों को उनके धर्म को लेकर कई तीखी बातें भी सुननी पडती थीं.
इससे पहले पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने मानसिक और यौन उत्पीड़न किया, जबकि मानव संसाधन (एचआर) विभाग ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया.
जांचकर्ताओं के अनुसार पुलिस ने टीसीएस के आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात पुरुष और एक महिला ‘ऑपरेशंस मैनेजर’ शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एक अन्य महिला कर्मचारी फरार है.
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…