Bahraich News: बहराइच जिले में एक आवारा कुत्ते के हमले से सात लोग घायल हो गए. ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह कुत्ते से लोगों को बचाया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया.
बहराइच में आवारा कुत्तों का आतंक
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्कापुरवा गांव में एक आवारा कुत्ते के हमले से सात लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार के बीती रात करीब 2:30 बजे हुई. घटना करने के लिए जब कुत्ता घरों के आंगन में सो रहे लोगों पर टूट पड़ा. कुत्ते के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
आवारा कुत्ते ने सबसे पहले आंगन में सो रही 45 वर्षीय शिव कुमारी पत्नी कैलाश के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई. इसके बाद उसने 48 वर्षीय समसुल्लका, 30 वर्षीय मीरा देवी और उनके 8 वर्षीय बेटे अंकित, 38 वर्षीय बंशीलाल, 13 वर्षीय गजरिया देवी और 5 वर्षीय चनटी देवी पुत्री बाबादीन को काटकर घायल कर दिया.
सभी पीड़ित अपने घरों में सो रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. घटना के बाद गांव में दहशत से अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह कुत्ते से लोगों को बचाया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल शिव कुमारी को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी शिवपुर में जारी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…