<

BHU यूनिवर्सिटी में अचानक मचा बवाल, 30-40 छात्रों का हमला; पुलिस ने संभाला मोर्चा, जानें पूरा मामला

BHU Clash: वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ. इसके बाद पूरा कैंपस छावनी में तब्दील हो गया है. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला.

Banaras Hindu University Fight: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है. हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इसने हिंसा का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि करीब 30-40 लड़कों ने आकर मारपीट और पत्थरबाजी की. इसके बाद पुलिस फोर्स हरकत में आई और हॉस्टल के कई कमरों को सील कर दिया गया. चलिए जानते हैं पूरी वारदात. 

क्यों और किसके बीच हुई मारपीट?

बीते गुरुवार यानी 29 जनवरी की शाम बीएचयू में अचानक माहौल बदल गया. यूनिवर्सिटी के बिरला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर तनातनी हुई. बताया जा रहा है कि जब एक छात्र पर पुराने विवाद को लेकर कुछ छात्रों ने हमला किया, उसी के बाद छात्रों का दो गुट इकट्ठा हो गया. इसमें दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ. मामला ज्यादा बढ़ने पर कई थानों की पुलिस और पीएसी ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला. कहा जा रहा है कि इस झड़प में कई छात्रों को चोटें भी आई हैं और एक ता सिर फट गया था.

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने पहुंचते ही घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हॉस्टल में छापा मारा. फिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर छात्रावास को अनधिकृत छात्रों से तुरंत खाली करवाना शुरू किया. कई हॉस्टल के 11 कमरों को सील कर दिया गया है.  हालांकि, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है. कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पुलिस हॉस्टलों में छापा मारती दिख रही है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST

असली या नकली? सचिन तेंदुलकर के प्रैंक ने दोस्त के उड़ाए होश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…

Last Updated: April 1, 2026 20:11:18 IST