फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का वो मशहूर नारियल वाला सीन आज भी फैंस के दिलो-दिमाग में बसा है, जहां अजय देवगन ट्रेन की खिड़की से नारियल अंदर लाने की कोशिश में नाकाम रहते हैं. हाल ही में बिहार के एक व्यक्ति ने ये कमाल कर दिखाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
प्रैंकस्टर ने सन ऑफ़ सरदार का आइकॉनिक नारियल सीन रीक्रिएट किया
2012 की सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का वो मशहूर नारियल वाला सीन आज भी फैंस के दिलो-दिमाग में बसा है, जहां अजय देवगन ट्रेन की खिड़की से नारियल अंदर लाने की कोशिश में नाकाम रहते हैं.
हाल ही में बिहार के एक व्यक्ति ने ये कमाल कर दिखाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रैंकस्टर आरके रामा ने उसी सीन को रीक्रिएट कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. उन्होंने ट्रेन की जनरल बोगी में खिड़की से नारियल सफलतापूर्वक अंदर खींच लिया, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया.
आरके रामा ने @rkramaad_01 हैंडल से ‘नारियल प्रैंक वीडियो’ शीर्षक वाली रील पोस्ट की. वीडियो में वे ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे नारियल को खिड़की की ग्रिल से अंदर खींचने की कोशिश करते दिखते हैं. शुरू में कशमकश होती है, लेकिन आखिर में एक ट्रिक अपनाकर वो नारियल अंदर खींच ले जाते हैं. उन्होंने खासतौर पर ऐसा नारियल चुना जो आकार में छोटा और टेढ़ा-मेढ़ा था, ताकि ग्रिल से आसानी से निकल सके. यह वीडियो 11 मार्च 2026 को अपलोड हुआ था जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म में अजय देवगन का किरदार जसविंदर सिंह रंधावा सोनाक्षी सिन्हा को इम्प्रेस करने के लिए ट्रेन में नारियल खरीदता है. विक्रेता की चेतावनी ‘पाजी, नारियल अंदर कैसे लोगे?’ को नजरअंदाज कर वह लाख कोशिशों के बाद हार मान लेता है. प्रैंकस्टर ने यही सीन रीक्रिएट किया, लेकिन सफलता हासिल की.
वीडियो को 5 लाख 34 हजार लाइक्स और 4200 कमेंट्स मिले. लोगों ने इसे खूब पसंद किया और वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गयी. एक यूजर ने लिखा, “भाई तो अजय देवगन से आगे निकल गए” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “मर्द समाज की इज्जत बचा ली”, “अजय हार गया, भाई जीत गया”. इसके अलावा कई लोगों ने इस पर ‘सेम-सेम बट डिफरेंट’ का कमेंट किया.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…