UP Car Accident: बाराबंकी के सफदरगंज में प्यारेपुर के पास चलती कार में भीषण आग लगने से चालक प्रदीप कुमार की जिंदा जलकर मौत हो गई, कार पूरी तरह जलकर राख हो गई.
बाराबंकी में कार में लगी भीषण आग
UP Car Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियां छोड़कर लौट रहे एक कार चालक की गाड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और चालक की अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, चालक रात में सवारियों को छोड़ने लखनऊ एयरपोर्ट गया था. वहां से वापस घर लौटते समय शनिवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उसकी कार सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर के पास नहर के समीप पहुंची, अचानक कार से धुआं और फिर तेज लपटें उठने लगीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते, कार पूरी तरह राख हो चुकी थी.
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. कार पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर सीट पर चालक के अवशेष मिले. शव की पहचान मुश्किल थी, लेकिन पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त की. मृतक की पहचान प्यारेपुर के निहुरीपुरवा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया.
ये भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां
आखिर कार में आग कैसे लगी, इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है. शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सफदरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और गाड़ी की तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘मैं कुंवारों की शादी कराऊंगी…’ महिला सरपंच का चुनाव के लिए अनोखा वादा, VIDEO Viral
Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत…
Biswajeet Chatterjee Kissed Rekha: महज 15 साल की रेखा के साथ फिल्म 'अंजाना सफर' में…
CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. दिग्गज खिलाड़ी ने करीब…
Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है.…
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां झाझड़…
Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इस…