Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
बरेली में किराए के घर में मिला ऑटो चालक का शव.
Bareilly Suicide News: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो रामगंगा कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में मृत पाया गया. शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
जानकारी के अनुसार, सुमित मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गोहरपुर गांव का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से बरेली में रहकर ऑटो चला रहा था. वर्ष 2022 में उसकी शादी काजल से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि वैवाहिक जीवन में लंबे समय से विवाद चल रहा था.
मृतक के चाचा वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि सुमित के साथ मारपीट की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर कमरे की स्थिति संदिग्ध लग रही थी, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग कर रहे हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…
US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…