Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Bareilly News: आत्महत्या या साजिश? किराए के घर में मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Bareilly News: आत्महत्या या साजिश? किराए के घर में मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 17:42:12 IST

Mobile Ads 1x1

Bareilly Suicide News: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो रामगंगा कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में मृत पाया गया. शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार, सुमित मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गोहरपुर गांव का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से बरेली में रहकर ऑटो चला रहा था. वर्ष 2022 में उसकी शादी काजल से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि वैवाहिक जीवन में लंबे समय से विवाद चल रहा था.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के चाचा वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि सुमित के साथ मारपीट की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर कमरे की स्थिति संदिग्ध लग रही थी, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग कर रहे हैं.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS