<

घर में झगड़ा कर रहा था पिता, बेटी ने की रोकने की कोशिश, तो हुई गुस्से का शिकार

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक पिता ही अपनी बेटी का कातिल बन गया. दरअसल, लड़की के पिता और चाची में झगड़ा हुआ था. इसे रोकने के लिए वो पिता के पास गई, तो उसने अपनी बेटी को ही मार डाला.

Bhadohi Murder Case: हर घर में  झगड़े तो होते ही हैं लेकिन कई बार वो झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं. वो ऐसी त्रासदी में बदल जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. उत्तर प्रदेश के भदोही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां एक बेटी अपने पिता के गुस्से का शिकार हो गई. दरअसल, नाबालिग के पिता और चाची के बीच झगड़ा हो रहा था. बेटी ने अपने पिता को शांत कराने की कोशिश की. इसी बीच उसके पिता ने उसे ही जान से मार दिया.

झगड़ा शांत कराने पहुंची थी बेटी

जानकारी के अनुसार, ये घटना उत्तर प्रदेश के भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहा गांव की है. यहां गांव में रहने वाले राजेश यादव का अपनी भाभी से झगड़ा हो रहा था. इस झगड़े का कारण था गोबर से बनने वाले उपले. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी. घर में चीख-पुकार सुनकर राजेश की 17 वर्षीय बेटी घर से बाहर निकलकर आई. बेटी झगड़े को शांत कराने की कोशिश करने लगी. उस वक्त राजेश बहुत ज्यादा गुस्से में था और उसने बेटी को धक्का दे दिया. 

बेटी के सिर पर मारा खूंटा

सुष्मा जमीन पर गिर गई, तो पिता ने पास रखे पशुओं को बांधने वाले लकड़ी के खूंटे को उठाया और अपनी बेटी के सिर पर मार दिया. इससे सुषमा के सिर और कान से खून निकलने लगा. इसके बाद घर में हंगामा होने लगा. वाराणसी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. जिसने इस खबर को सुना, वो हैरान रह गया.

आरोपी पिता हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया. इसके बाद आरोपी पिता राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दिया है. इस बारे में घरवालों का कहना है कि लड़की का हाल ही में ग्रेजुएशन में एडमिशन हुआ था. वो पढ़ाई में बहुत तेज थी.

ये भी पढ़ें: महीनों बाद लौटा फौजी, फिर बंद कमरे में पत्नी के साथ…आखिर क्या हुआ उस रात?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST

#MeToo आंदोलन के दौरान इस एक्ट्रेस ने लगाया था नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर की मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…

Last Updated: October 8, 2026 17:02:40 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 8, 2026 16:52:15 IST

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST