Bhadohi Murder Case: हर घर में झगड़े तो होते ही हैं लेकिन कई बार वो झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं. वो ऐसी त्रासदी में बदल जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है. उत्तर प्रदेश के भदोही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां एक बेटी अपने पिता के गुस्से का शिकार हो गई. दरअसल, नाबालिग के पिता और चाची के बीच झगड़ा हो रहा था. बेटी ने अपने पिता को शांत कराने की कोशिश की. इसी बीच उसके पिता ने उसे ही जान से मार दिया.
झगड़ा शांत कराने पहुंची थी बेटी
जानकारी के अनुसार, ये घटना उत्तर प्रदेश के भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहा गांव की है. यहां गांव में रहने वाले राजेश यादव का अपनी भाभी से झगड़ा हो रहा था. इस झगड़े का कारण था गोबर से बनने वाले उपले. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी. घर में चीख-पुकार सुनकर राजेश की 17 वर्षीय बेटी घर से बाहर निकलकर आई. बेटी झगड़े को शांत कराने की कोशिश करने लगी. उस वक्त राजेश बहुत ज्यादा गुस्से में था और उसने बेटी को धक्का दे दिया.
बेटी के सिर पर मारा खूंटा
सुष्मा जमीन पर गिर गई, तो पिता ने पास रखे पशुओं को बांधने वाले लकड़ी के खूंटे को उठाया और अपनी बेटी के सिर पर मार दिया. इससे सुषमा के सिर और कान से खून निकलने लगा. इसके बाद घर में हंगामा होने लगा. वाराणसी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. जिसने इस खबर को सुना, वो हैरान रह गया.
आरोपी पिता हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया. इसके बाद आरोपी पिता राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दिया है. इस बारे में घरवालों का कहना है कि लड़की का हाल ही में ग्रेजुएशन में एडमिशन हुआ था. वो पढ़ाई में बहुत तेज थी.
ये भी पढ़ें: महीनों बाद लौटा फौजी, फिर बंद कमरे में पत्नी के साथ…आखिर क्या हुआ उस रात?