<

BHU Firing: काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायरिंग, डरे और गुस्साए छात्रों ने बीच चौराहे पर काटा बवाल, ये है पूरा मसला

BHU Firing: वाराणसी का काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है. विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार रात को गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई पड़ी. दो छात्रों पर गोलीबारी हुई. पढ़िए पूरी खबर.

BHU Firing: वाराणसी का काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है. विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार रात को गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई पड़ी. बिड़ला ‘अ’ छात्रावास के मुख्य द्वार पर बाइक सवार हमलावरों ने दो स्टूडेंट्स पर फायरिंग कर दी, हालांकि दोनो सुरक्षित हैं. बता दें कि बीए तीसरे वर्ष के छात्र रौशन मिश्रा और उसके साथी विशाल कुमार पर हमलावरों ने गोलियां चला दीं.

इससे दोनों बाल-बाल बच गए. इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों में काफी रोश देखने को मिला. गुस्से में छात्रों ने बिड़ला चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए हमलावरों की गिरफ्तार की मांग की. 

छात्रों पर फायरिंग

इस घटना से सभी को चौंका दिया है. वहीं, रोशन मिश्रा ने कानूनी कार्रवाई के लिए तीनों हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, हमले की वजह साफ नहीं है कि यह क्यों किया गया. जैसे ही घटना की जानकारी एडीसीपी वैभव बांगर व एसीपी गौरव कुमार को लगी वे भारी फोर्स के साथ परिसर पहुंच गए. जानकारी के अनुसार, देर रात तक बीएचयू के सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहे. यह मामला लगभग रात 9.30 बजे का बताया जा रहा है. दोनों छात्र रौशन और विशाल हॉस्टल के गेट पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी वहां पर तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और गोलियां बरसा दीं. 

इन पर लगाया आरोप

रौशन के मुताबिक, एक गोली सिर और दूसरी हाथ के पास से गुजरी. बदहवास की हालत में दोनों हॉस्टल में अंदर की ओर जान बचाने के लिए भागे. इसके बाद हमलावरों ने दो गोलियां पीछे से चलाईं. पीयूष बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए कर रहा है और किराए से रूम लेकर परिसर से बाहर रहता है. पीड़ित छात्रों ने मुख्य आरक्षाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इस घटना की साजिश विश्वविद्यालय के पूर्व निष्कासित छात्र क्षितिज उपाध्याय उर्फ अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर रची गई है.

पुलिस कर रही जांच

इस घटना के बाद से ही छात्रों में डर और गुस्सा बना हुआ है. पीड़ित स्टूडेंट्स ने उनकी जान को खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की. कुछ छात्रों का कहना है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी प्रशासन से कई बार इस बारे में जानकारी दी कि पीयूष तिवारी असलहा लेकर फिर रहा है. इसके बाद भी कोई उचित कदम नहीं उठाया गया. एसीपी गौरव कुमार के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश का है. मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद कर लिए हैं. 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

पानी का रंग नीला तो क्यों कहते हैं लाल सागर? जानें क्या है इस विचित्र नाम के पीछे का रहस्य

Red Sea: आपने अक्सर भूगोल में समुद्रों और महासागरों के बारे में पढ़ते हुए लाल…

Last Updated: April 4, 2026 11:54:43 IST

Black Rain: तेजाबी बारिश का खतरा! ईरान में कुदरत का कहर; भारत के अलावा इन देशों में बरसेगा काला पानी

Iran Israel War: ईरान अमेरिका में चल रही जंग के बाद से दुनियाभर में तनाव…

Last Updated: April 4, 2026 11:53:52 IST

जब ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला ये गीत, बना सबसे रोमांटिक गाना; सॉन्ग का नाम सुन झूम उठेगा दिल

Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…

Last Updated: April 4, 2026 11:43:13 IST

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 11:18:39 IST

शादी को लेकर युवती ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, कहा, ‘50% कॉर्पोरेट कर्मचारी अवैध…’, वीडियो वायरल

एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…

Last Updated: April 4, 2026 11:14:03 IST

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST