<

करोड़ों नहीं, अरबों की सट्टेबाजी! भाजपा नेता आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार, मचा हड़कंप

BJP Leader Ashish Upadhyay: झांसी से एक 1 अरब रुपये की सट्टेबाजी का मामला सामने आया है. आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता है. इस खबर को सुन आस-पास के इलाकों के लोग हैरान हैं.

BJP leader Ashish Upadhyay: सौ करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में झांसी पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है. जो झांसी से भागकर दिल्ली पहुंच गया था. पुलिस उसे लगातार ट्रैक कर रही थी. जैसे ही पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत धावा बोल दिया. चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

कैसे मिली थी आरोपी की जानकारी?

1 अरब रुपये की सट्टेबाजी मामले को लेकर झांसी पुलिस कुछ दिनों से जांच कर रही थी. बीते बुधवार को नवाबाद पुलिस ने बुधवार को इस सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया था. इसके तहत पुलिस ने तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी के विजय बाधवा तथा बड़ागांव गेट के नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस सट्टेबाजी मामले में शामिल अन्य आरोपियों का भी नाम बताया था. इनमें भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के साथ उन्नाव गेट निवासी पार्षद पति पप्पू, पंकज राय, सौरभ लिखधारी जैसे कुछ आरोपियों का नाम सामने आया था. इस आधार पर झांसी पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी की. 

यह खबर भी पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने से 140 मुर्गियों की गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली से की गिरफ्तारी

झांसी पुलिस आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की खोजबीन करने लगी. हालांकि जैसे ही आशीष को आरोपी साथी शुभम की गिरफ्तारी की भनक लगी वह झांसी छोड़कर ग्वालियर के रास्ते दिल्ली पहुंच गया. साथ ही दिल्ली से ही उसने झांसी में आत्मसमर्पण के लिए याचिका भी दाखिल कर दी. लेकिन पुलिस लगातार जांच में जुटी रही. पुलिस की तकनीकी टीम ने आशीष को ट्रैक किया, जिसे पता चला कि वह किसी नंबर से बात कर रहा है. इसी आधार पर झांसी पुलिस ने दिल्ली के चाणक्यपुरी से उसे गिरफ्तार कर लिया और झांसी के नवाबाद थाने ले गई. 
 

आरोपी आशीष से क्या जानकारी मिली?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुभम के बैंक खातों की जांच में आशीष उपाध्याय के साथ उसके बड़े स्तर पर पैसों के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं. खास तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन होने की बात सामने आई है. जांच में यह भी पता चला कि एक ही दिन में करीब 14 लाख रुपये का लेनदेन किया गया था.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST