Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दिल का दौरा पड़ने से 140 मुर्गियों की गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल का दौरा पड़ने से 140 मुर्गियों की गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज की वजह से पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. जिसके अनुसार दिल का दौरा पड़ने से मुर्गियों की मौत हुई है.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 21:05:41 IST

Mobile Ads 1x1

Sultanpur Chicken Died Case: उत्तर प्रदेश (UP News) के सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज की वजह से 140 मुर्गियों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. जिसके अनुसार, इन मुर्गियों की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है. इस मामले में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तेज आवाज की वजह से ही मुर्गियों की मौत हुई थी. इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजनारायण सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि डीजे की आवाज तय सीमा से काफी ज्यादा थी.

इस पूरे मामले पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है. जिससे यह खुलासा हुआ है कि अत्यधिक तेज आवाज की वजह से मुर्गियों को तीव्र तनाव हुआ, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने जारी किया नोटिस

इस पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया है, ताकि भविष्य में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन किया जा सके. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है. यहां 25 अप्रैल को बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी थी. कुड़वार क्षेत्र से बारात आई थी और गांव में डीजे के साथ जुलूस निकल रहा था. इसी दौरान जब बारात साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरी, तो तेज आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें – Video: तू छोड़ पहले… एक दूसरे का बाल पकड़कर दीं अश्लील गालियां, लखनऊ के सैलून में आपस में भिड़ीं 2 युवतियां

पोल्ट्री फार्म संचालक ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पोल्ट्री फार्म संचालक साबिर अली का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि कानफोड़ू आवाज की वजह से मुर्गियां बुरी तरह से डर गईं. अचानक हुए इस शोर की वजह से वे तनाव में आ गईं और 140 मुर्गियों की मौत हो गई. घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है.

यह भी पढ़ें –  मौलाना ने बुर्का पहनी महिला के साथ की छेड़छाड़, पहले पीछा किया और फिर…Video देख खौल उठेगा खून

इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि शादी-ब्याह में तेज आवाज का इस्तेमाल न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

MORE NEWS