Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ के होटल में 35 साल की चांदनी का शव मिला. वह शेखर के साथ होटल पहुंची थी. पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही है.
Faridabad Hotel Murder Case
Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मथुरा रोड स्थित एक होटल के कमरे में 35 साल की महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ एक युवक के साथ होटल पहुंची थी. दोनों ने होटल में खुद को पति-पत्नी बताया था. लेकिन कुछ घंटों बाद महिला की लाश कमरे में मिली और उसके साथ आया युवक गायब था. पुलिस को शक है कि युवक ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और फिर मौके से फरार हो गया. आखिर होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि एक महिला की जान चली गई? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 35 साल चांदनी के रूप में हुई है. वह बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया गांव की रहने वाली थी. होटल के रिकॉर्ड में उसके साथ आए युवक का नाम शेखर दर्ज है. होटल कर्मचारियों के अनुसार, दोनों शनिवार सुबह करीब 10 बजे मथुरा रोड स्थित होटल पहुंचे थे. उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया और एक कमरा लिया. बताया जा रहा है कि दोनों दिनभर कमरे में ही रहे. दोपहर के समय वे बाहर से खाना लेकर भी आए थे.
होटल रूम में 4 घंटे की मौज मस्ती क़े बाद बॉयफ्रेंड बन गया दरिंदा, गला दबाकर जान ली.. अब पकड़ा गया क़ातिल फरीदाबाद में बल्लभगढ़ में वन स्टार गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में बॉयफ्रेंड शेखर राम संग स्टे कर रही युवती चांदनी कुमारी की हत्या उसी क़े बॉयफ्रेंड ने की थी। पुलिस ने आरोपी युवक शेखर राम को अरेस्ट कर लिया है। उसने खुलासा किया की चांदनी उस पर पैसे क़े लिए दबाव बना रही थी, उसने साड़ी से गला घोंटकर मार दिया। महिला 3 बच्चो की माँ थी।
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) November 2, 2026
होटल कर्मचारियों को उस समय शक हुआ, जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं निकला. इसके बाद देर रात एक कर्मचारी कमरे में पहुंचा. वहां उसने देखा कि महिला बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी, जबकि उसके साथ आया युवक कमरे से गायब था. कर्मचारी ने तुरंत होटल मैनेजर और दूसरे स्टाफ को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान महिला की गर्दन पर निशान मिले हैं. इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. सिटी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज उमेश कुमार के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से जरूरी सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.
जानकारी के अनुसार, चांदनी पलवल के गदपुरी इलाके में किराए के मकान में अकेली रहती थी और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करती थी. उसका पति बेंगलुरु में काम करता है, जबकि उसके बच्चे गांव में रहते हैं. वहीं, उसके साथ होटल पहुंचा युवक शेखर भी बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल उसके स्थानीय पते की जानकारी नहीं मिल पाई है.
ये भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे 10 लाख मेहमान! अमेरिका से आएंगे दूल्हे राजा, जानें कहां होगी शाही शादी
इस घटना के बाद से आरोपी शेखर फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. बिहार में रहने वाले महिला के रिश्तेदारों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. अब पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला और युवक के बीच होटल के कमरे में क्या हुआ था और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.
Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 119 गेंदों पर अपना शतक…
UP Love Affair Viral Video: फतेहपुर की रचना ने परिवार पर नाबालिग उम्र में जबरन…
US Strikes On Iran: यूएस हमले के बारे में, ईरानी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने बताया…
UP Petrol Diesel Price 3 OCT 2026: उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price 3 November 2026:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की…
Weather Update 3 November 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 3 नवंबर को दिल्ली…