Viral Video: क्या आपने कभी बकरियों की शानदार बर्थडे पार्टी देखी है? अगर नहीं तो यूपी के हरदोई का यह वायरल वीडियो जरूर देखें, जिसमें किसान ने अपनी बकरियों का शानदार तरीके से जन्मदिन मनाया.
बकरियों की मनाई गई भव्य बर्थडे पार्टी
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में, एक किसान ने अपनी दो पालतू बकरियों के लिए एक भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया. इसके लिए उसने निमंत्रण कार्ड बांटे और सैकड़ों लोगों के लिए दावत का इंतजाम किया. दोनों बकरियों का नाम स्वीटी और मोनिका है. अब इस अनोखे बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान अपनी दो बकरियों की जन्मदिन पार्टी मना रहा है. जिनका नाम स्वीटी और मोनिका है. इस वीडियो में किसान पहले बकरकियों को बर्थडे कैप पहनाता है, फिर केक कट करता है. कई गांव वाले इस भव्य पार्टी में शामिल हुए थे. यह मामला यूपी के गौरा डंडा गांव के निवासी लालाराम श्रीवास्तव के घर का है, जहां 14 फरवरी को दोनों बकरियों का जन्मदिन मनाया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि ललाराम ने निमंत्रण पत्र छपवाकर पूरे गांव में वितरित करवाए थे. कार्यक्रम का शुभारंभ रामायण और भागवतम् के पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठानों से हुआ. अनुष्ठानों के अंतर्गत बकरियों को नहलाया गया, नए वस्त्र पहनाए गए और फूलों की मालाएं पहनाई गईं. फिर थोड़ी देर बाद पार्टी में जश्न शुरू हो गया. इसके बाद आए हुए मेहमान डीजे पर चल रहे गानों पर नाचने लगे. ललाराम ने लगभग 200 मेहमानों के लिए एक भव्य भोज का भी आयोजन किया. बताया जा रहा है कि पिछले साल उन्होंने लगभग 300 लोगों को आमंत्रित किया था और उत्सव के हिस्से के रूप में 51 लड़कियों के लिए भोजन का आयोजन किया था. गांव के कई लोगों के लिए यह आयोजन महज जन्मदिन की पार्टी से कहीं बढ़कर था.
Ramayana Teaser Out: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में…
प्रदूषण और तरह-तरह के केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर लगाने से बाल अक्सर ड्राई हो…
Kal ka Panchang 1 April 2026: कल 1 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू…
IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने…
इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श…
Andaman Nicobar Gas Exploration: इजिप्ट के बाद अब भारत के अंडमान बेसिन में गैस का…