<

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं. राहत-बचाव अभियान जारी है.

Fatehpur Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. मलवां थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान पूरी तरह धराशायी हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सूरज गुप्ता के मकान में हुआ. बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद पूरा दो मंजिला मकान मलबे में बदल गया. आसपास के दो घरों में भी दरारें आने की बात सामने आई है. धमाका इतना तेज था कि स्थानीय लोगों को कुछ देर के लिए भूकंप जैसा महसूस हुआ.

मलबे से सात लोगों को निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. पुलिस की टीम ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश की और उन्हें बाहर निकाला. एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, पुलिस को शाम करीब 5:30 बजे घटना की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. अब तक मलबे से सात लोगों को बाहर निकाला गया है. इनमें चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन घायल हैं. एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है.

फॉरेंसिक और फायर टीम कर रही जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय भान सिंह ने भी हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. सिलेंडर में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है और राहत-बचाव अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…

Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST