बैंक हड़ताल टलने के बाद बैंक कर्मचारियों को इस हफ्ते लगातार 7 दिन काम करना पड़ेगा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ देर रात हुई बैठक के बाद इस देशव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया.
यह हड़ताल शुरू होने के कुछ ही घंटे पहले रद्द की गई. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोग उन कर्मचारियों का मजाक बना रहे हैं जिन्होंने हड़ताल की उम्मीद में बीते रविवार को भी दफ्तर जाकर काम निपटाया था.
अब हड़ताल रद्द होने की वजह से कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य काम करना होगा. इसके बाद शनिवार (3 अक्टूबर) को भी बैंक खुले रहेंगे. इस तरह कर्मचारियों को इस पूरे हफ्ते बिना किसी छुट्टी के लगातार 7 दिन काम करना होगा.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार
- एक मीम में लिखा गया: ‘रविवार को काम करने वाले बैंक कर्मचारी, जब उन्हें पता चला कि 3 दिन की हड़ताल रद्द हो गई है.’ इसके साथ फिल्म ‘जेलर’ से रजनीकांत का एक दुखी चेहरा दिखाया गया है.
- एक अन्य मीम में लिखा है: ‘रविवार को काम करने के बाद जब हड़ताल रद्द हो जाती है, तब बैंक कर्मचारी.’ इसमें फिल्म ‘जान-ए-मन’ से सलमान खान का उदास चेहरा इस्तेमाल किया गया है.
Bank Employees who worked on Sunday watching 3 day strike getting called off pic.twitter.com/kGYf5TxV4t
— Abhishek (@be_mewadi) September 27, 2026
Bank employees when strike gets cancelled after they worked on a Sunday pic.twitter.com/EG3iE9y7Qa
— Sagar (@sagarcasm) September 27, 2026
https://t.co/BCANLvFg9B https://t.co/G9blW0Us8x
— Dilip Rangwani (@ItsRDil) September 27, 2026
Bank employees watching late-night news as the strike is called off. pic.twitter.com/DJXEjdg1pg
— Nailcutter (@nailcutter123) September 28, 2026
फिल्मों के दृश्यों और मजेदार तस्वीरों के जरिए लोग बैंक कर्मचारियों के इस दुख और निराशा को अलग-अलग अंदाज में शेयर कर रहे हैं.
यूनियन और IBA की बैठक में क्या तय हुआ?
UFBU के बयान के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA के साथ बैठक हुई, जिसमें इन अहम मुद्दों पर सहमति बनी:
- सभी शनिवार को छुट्टी (5-Day Banking): सभी शनिवार को बैंक में छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए IBA और UFBU की एक संयुक्त समिति (Joint Committee) बनाई जाएगी. यह समिति ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सही रास्ता निकालेगी.
- PLI स्कीम पर चर्चा: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव पर बातचीत शुरू होगी, ताकि उनकी मांगों को सरकार के सामने रखा जा सके.
- पुराने मुद्दे: 8 मार्च 2024 की बैठक में तय हुए अन्य बाकी मुद्दों को भी जल्द से जल्द सुलझाने पर सहमति बनी है.