<

नहीं रहें वारिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कानपुर में ली आखिरी सांस

Former Union Minister Shri Prakash Jaiswal Passes Away: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार रात निधन हो गया हैं.

Shri Prakash Jaiswal Death: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार रात निधन हो गया. उन्होंने कानपुर में आखिरी सांस ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय से राजनीति में एक्टिव थे. उन्होंने न सिर्फ कानपुर में कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत की, बल्कि केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान कानपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट भी लाए.

तबीयत बिगड़ने पर लें गए अस्पताल

कानपुर से तीन बार के MP और 10 साल तक केंद्रीय मंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का रात में निधन हो गया. पोखरपुर में उनके घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिवार वाले उन्हें कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की.  कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी. उनकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी.

श्रीप्रकाश जायसवाल का राजनीतिक सफर

1999 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी में एक बड़े नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले श्रीप्रकाश जायसवाल 1989 में मेयर बने थे. उस समय पार्षद मेयर का चुनाव करते थे. वे पहली बार 1999 में कानपुर लोकसभा सीट से MP बने, उन्होंने BJP MP जगतवीर सिंह द्रोण को हराया. अगले साल, 4 दिसंबर 2000 को, सलमान खुर्शीद को हटाने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

2004 में बने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

वे 3 जुलाई 2002 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे. 2004 के लोकसभा चुनावों ने उन्हें राजनीतिक रूप से और मशहूर कर दिया. 23 मई 2004 को उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया. 2009 में तीसरी बार जीतने के बाद, उन्हें कोयला राज्य मंत्री बनाया गया। वे 26 मई 2014 तक इस पद पर रहे. इस समय तक, श्रीप्रकाश जायसवाल का कद काफी बढ़ गया था, और उन्होंने BJP की ओर से चुनाव लड़ रहे सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी दोनों को हरा दिया.

आखिरकार, 2014 में, BJP को उन्हें हराने के लिए अपने पूर्व राष्ट्रीय उम्मीदवार डॉ. मुरली मनोहर जोशी को मैदान में उतारना पड़ा. श्रीप्रकाश जायसवाल 2014 का चुनाव हार गए. इसके बाद, 2019 में उन्हें सत्यदेव पचौरी ने हराया. उन्होंने 2024 का चुनाव नहीं लड़ा और उनकी जगह आलोक मिश्रा ने चुनाव लड़ा.  25 सितंबर, 1944 को जन्मे श्रीप्रकाश जायसवाल ने DAV कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने कानपुर को श्रमिक शक्ति और उद्योग नगरी जैसी ट्रेनें दीं. COD ब्रिज भी उन्हीं की देन है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST