Ayushman Bharat Free Treatment: यदि आप आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और आपके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है तो घबराइए नहीं! सरकार ने यूपी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक के कैशलैस फ्री इलाज की घोषणा कर दी है. हालांकि इसका लाभ लेने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा. यहां जानें इसके आवेदन का प्रोसेस और नियम-
Ayushman Bharat Free Treatment: बिना आयुष्मान कार्ड के ₹5 लाख का फ्री इलाज, बस पूरी करनी हैं सरकार की ये शर्त
Ayushman Bharat Free Treatment: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से अब उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों को विशेष तौर पर लाभ मिलने वाला है. राज्य सरकार संयुक्त रूप से यूपी के गरीब परिवारों को 5 लाख तक का कैशलेस और फ्री इलाज उपलब्ध करा रही है. इस योजना के तहत सरकार ने 1500 से ज्यादा बीमारियों को जोड़ा है. यदि आप भी यूपी के रहने वाले हैं तो कुछ दस्तावेजों के जरिेए सरकारी और निजी अस्पतालों में आसानी से अपना इलाज करा सकते हैं. इसके लिए पात्रता भी निर्धारित की गई है.
आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश की सरकार ने 1500 से ज्यादा गंभीर बीमारियों को चिन्हित किया है. इन बीमारियों के इलाज के लिए चेकअप से लेकर ऑपरेशन और दवाओं की सुविधा भी सरकार उपलब्ध कराएगी.
आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही शामिल किया है. खासतौर पर, जिन परिवारों को आयुष्मान भारत योजना की सूची में जगह नहीं मिली है, वो राज्य के लिस्टेड प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा पाएंगे. राज्य में कार्यरत असंगठित मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग और बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.
यदि आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आयुष्मान भारत की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड के जरिए फ्री इलाज की पात्रता चेक कर सकते हैं.
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…
Nagaloi Jija Raped Saali: नांगलोई इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके…