Ghaziabad Child in Balcony Video: हाइराइज सोसायटी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बच्चा बालकनी के उपर खेलते दिख रहा है, रुह कंपा देगा यह वीडियो
Ghaziabad Child in Balcony Video
Ghaziabad Child in Balcony Video: गाजियाबाद के एक हाई राइज सोसायटी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जहां गाजियाबाद के इंदिरापुरम का वीडियो देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला अहिंसाखंड की एंजेल जुपिटर सोसाइटी का है.
इसमें एक छोटा बच्चा छठी मंजिल पर बालकनी की ऊंची ग्रिल पर जाकर बैठ गया और खेलने लगता है. जिन लोगों ने भी यह वीडियो देखा उनकी सांसे रुकी की रुकी रह गई.
बच्चे का यह वीडियो करीब 17 सेकेंड का है लेकिन बहुत डरावना है. जो कि सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.
रिपोर्ट के आधार पर इस घटना का वीडियो लगभग एक सप्ताह पुरानी है. जिसमें खेल रहा बच्चा किसी समान के सहारे बालकनी में उपच चढ़ गया है. और ग्रील के उपर बैठ जाता है. सबसे बड़ी राहत कबूतरों को रोकने वाला जाल था जिसके सहारे बच्चा खेल रहा था.
वीडियो में बच्चा इसी जाल की वजह से सुरक्षित रहता है जहां वह नीचे गिररने से बच जाता है. जिस किसी ने भी यह मंजर देखा उसके दिल की धड़कन वहीं रुक सी गई.
वीडियो बनाने वाले ने बीच-बीच में बच्चे को आवाज भी लगा रहा है, लेकिन बच्चा किसी की परवाह के बिना अपने खेल के धुन में मस्त है.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…