'द राजा साब' फिल्म के प्रोड्यूसर SKN ने Artists और फिल्म के खिलाफ Social Media पर गलत कमेंट्स करने वालों पर Police Complaint दर्ज कराई है. कुछ लोग Fake Accounts बनाकर फिल्म की इमेज खराब कर रहे थे. प्रोड्यूसर ने साइबर पुलिस से दोषियों पर सख्त Action लेने की मांग की है.
bollywood
Controversy : साउथ के सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर SKN ने उन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जो सोशल मीडिया पर फिल्म और इसके कलाकारों के बारे में गंदी बातें लिख रहे थे. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही कुछ लोग इंटरनेट पर अपनी मर्यादा भूलकर कलाकारों का अपमान कर रहे थे.
यह सारा विवाद तब बढ़ा जब कुछ अनजान लोगों ने न केवल फिल्म का मजाक उड़ाया, बल्कि कलाकारों को नीचा दिखाने के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. हद तो तब हो गई जब कुछ शरारती तत्वों ने प्रोड्यूसर SKN के नाम से ही नकली प्रोफाइल बना ली. इन नकली अकाउंट्स से फिल्म और इसके हीरो के बारे में झूठ फैलाया जा रहा था, ताकि लोगों को लगे कि खुद प्रोड्यूसर ही फिल्म से खुश नहीं है.
इन सब हरकतों से तंग आकर प्रोड्यूसर SKN ने हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस में FIR दर्ज करा दी है. उन्होंने पुलिस को उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी और सबूत दिए है जो नफरत फैला रहे थे. उनका कहना है कि फिल्म अच्छी है या बुरी, इस पर चर्चा करना ठीक है, लेकिन किसी की इमेज खराब करना और झूठ बोलना अपराध है.प्रोड्यूसर का मानना है कि यह सब जान बूझकर किया जा रहा है ताकि फिल्म की सफलता को रोका जा सके. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों को पकड़कर सख्त सजा दी जाए. फिलहाल पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने सोशल मीडिया पर ये गलत पोस्ट किए थे.
आपको बता दें कि ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म ने अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि कुछ लोग इसे ट्रोल भी कर रहे है, पर प्रोड्यूसर के इस कड़े फैसले ने दिखा दिया है कि वे अपनी फिल्म और टीम का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…