Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: गोंडा में गैस एजेंसी कर्मचारी से अभद्रता: मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी, पुलिस ने क्या कहा?

UP: गोंडा में गैस एजेंसी कर्मचारी से अभद्रता: मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी, पुलिस ने क्या कहा?

Gonda News: गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारी प्रियांशु सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया है. साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 19:36:12 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, मनोकामना गैस एजेंसी पर कार्यरत प्रियांशु सिंह (निवासी बम्भौरा, जरवल रोड) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल 2026 को मसौलिया गांव निवासी आकाश सिंह एजेंसी में जबरन प्रवेश करने लगे. जब उन्हें रोका गया तो वह अभद्रता पर उतर आए और मारपीट शुरू कर दी.

लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद आरोपी मौके से चला गया. हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि जरवल रोड पर आते-जाते समय उसे जान से मार दिया जाएगा.

पीड़ित ने बताया जान को खतरा

पीड़ित प्रियांशु सिंह ने अपनी तहरीर में जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अभी प्रार्थना पत्र के संबंध में हमें जानकारी नहीं है, अगर प्रार्थना पत्र पड़ा है तो मामले की जांच पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS