<

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी की छोटी सी गलती बनी बवाल की वजह, लात-घूंसे और लाठी-डंडों के बीच जमकर हुई मारपीट

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में स्थित निंबस सोसाइटी में देर रात खाना डिलीवर करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-ही-देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. इस घटना में जमकर लात-घूंसे चले, लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ और पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में स्थित निंबस सोसाइटी में देर रात खाना डिलीवर करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-ही-देखते हिंसक झगड़े में बदल गया.पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे 20 वर्षीय डिलीवरी एजेंट रोहन कुमार सोसाइटी में खाना पहुंचाने आया था. गलती से वह गलत फ्लैट पर पहुंच गया और डोरबेल बजा दी. फ्लैट के मालिक ने बताया कि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया है. इसके बावजूद डिलीवरी एजेंट वहीं खड़ा रहा और दोबारा चेक करने की बात कहने लगा.

गलत फ्लैट पर डिलीवरी से शुरू हुआ विवाद

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में स्थित निंबस सोसाइटी में शनिवार रात करीब 10 बजे एक फूड डिलीवरी को लेकर विवाद शुरू हुआ. डिलीवरी एजेंट रोहन कुमार गलती से गलत फ्लैट पर पहुंच गया और डोरबेल बजा दी. फ्लैट मालिक ने बताया कि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया है, लेकिन डिलीवरी एजेंट ने दोबारा चेक करने को कहा और वहीं रुक गया. इसके बाद फ्लैट मालिक ने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स को बुला लिया.

दोस्तों को बुलाने के बाद हिंसक झगड़ा, लाठी-डंडे चले

सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स के पहुंचते ही बहस बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. जब डिलीवरी एजेंट को सोसाइटी छोड़ने को कहा गया तो उसने अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया. कुछ ही मिनटों में 4-5 लोग दो बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. करीब 15 मिनट तक चले इस झगड़े में लात-घूंसे चले और लाठी-डंडों व रॉड का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई.

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात काबू में किए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे और अपनी बाइक वहीं छोड़ गए थे. सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने डिलीवरी एजेंट रोहन कुमार और तीन सिक्योरिटी गार्ड-आकाश सिंह, अभिषेक चंद और राजेश कुमार-को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST