<
Categories: मनोरंजन

‘रंग दे बसंती’ ने पूरे किये 20 साल, फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताए कई सीक्रेट्स, कहा ऐसे बना था ‘लुका छुपी’ गाना

रंग दे बसंती फिल्म के 20 साल पूरे करने पर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एआर रहमान के साथ काम करने के अनुभव साझा किए. फिल्म का टाइटल ट्रैक 'रंग दे बसंती' और  'लुका-छुपी' विशेष पॉपुलर हुआ था.

2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती को 20 साल पूरे हो चुके हैं. फिल्म के 20 साल पूरे करने पर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एआर रहमान के साथ काम करने के अनुभव साझा किए, खासकर लुका-छुपी गाने की रचना पर. फिल्म का संगीत आज भी युवाओं के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. 
आमिर खान अभिनीत इस फिल्म में संगीत ए आर रहमान का था, जिसमें दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी.

फिल्म की शुरुआत और चुनौतियां

राकेश मेहरा ने बताया कि शूटिंग से ठीक पहले उन्हें जोरदार जॉन्डिस हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. फिर भी डेट्स लॉक होने की वजह से रिहर्सल शुरू की गई. पूरी फिल्म को रेडियो प्रोग्राम की तरह रिकॉर्ड कर चेन्नई ले जाया गया, जहां एआर रहमान ने पियानो पर बैठकर उसी रिकॉर्डिंग से ट्रैक्स बनाए. फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘रंग दे बसंती’ और  ‘लुका-छुपी’ विशेष पॉपुलर हुआ था. 

लुका छुपी की रचना

फिल्म के निर्देशक ने बताया कि लुका छुपी प्लान्ड गाना नहीं था. फिल्म पूरी होने के बाद बैकग्राउंड म्यूजिक पर काम चल रहा था. रंग दे बसंती में माधवन एक वायुसेना पायलट की भूमिका निभाते हैं, जिनकी विमान दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है. उस दृश्य में, जिसमें पायलट की माँ (वहीदा रहमान द्वारा अभिनीत) को अपने बेटे की मृत्यु की खबर मिलती है, इस इमोशनल दृश्य को देखकर रहमान ने तुरंत लुका छुपी कंपोज कर दिया. दिवंगत प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर की आवाज में यह गाना अमर हो गया. रहमान ने कहा था कि वे लता जी के साथ डुएट करना चाहते थे, जो छह बार असफल रहा लेकिन यहां सफल हुआ था.  

अन्य गानों की कहानी

निर्देशक मेहरा ने इस फिल्म के दूसरे गानों की भी कहानी पर बात की. उन्होंने बताया कि खून चला गाना साहिर लुधियानवी की कविता से प्रेरित था, जिसे रहमान ने गीत बना दिया. राकेश मेहरा कहते हैं उस दौरान ‘मस्ती की पाठशाला’ गाना तो युवा एंथम बन गया था. राकेश ने बताया कि संगीत बनाते समय वो और रहमान फिल्म, किरदारों और उद्देश्य पर लंबी चर्चा करते. वे साथ खाना खाते, ड्राइव पर जाते और संगीत पर बात करते. राकेश मेहरा ने बताया कि उन्होंने दो फिल्मों ‘रंग दे बसंती’ और ‘दिल्ली 6’ में ए आर रहमान के साथ काम किया है, और दोनों फ़िल्में सुपरहिट रहीं.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST