India-EU Trade Deal: भारत में विदेशी शराब पर 100-125% ड्यूटी लगती है. डील के बाद, ये ब्रांड्स कितने सस्ते मिलेंगे. देखें आम आदमी को और क्या-क्या फायदा होगा.
IndiaEU Trade Deal
India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच, मदर ऑफ ऑल डील कहे जाने वाली, 18 सालों से अटकी डील आज पूरी हो गई है. भारत और यूरोपीय संघ ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समझौता कर लिया गया है. जहां प्रधान मंत्री मोदी और उर्सुला वॉन के बीच डील साइन हो गई है. इस डील से करीब 90 प्रतिशत चीजों पर बहुत कम टैक्स या टैक्स एकदम खत्म कर दिया जाएगा. चलिए जानते हैं, डील में क्या-क्या फायदेमंद है.
EU से आने वाली शराबों पर अब तक बहुत ज्यादा टैक्स लगता था. लेकिन इस डील के बाद इस पर टैरिफ घटाकर 40% कर दिया गया है. इस डील से यूरोप से आने वाले शराब, वाइन सस्ती हो सकती है. वाइन पर टैक्स घटाकर 20-30% कर दिया गया है. वहीं, बीयर पर इंपोर्ट ड्यूटी अब घटकर 50% हो जाएगी.
सबसे बड़ा डील कारों और दवाओं को लेकर हुआ है. इसमें भारत ने यूरोप से आने वाली लग्जरी कारों, मोटर गाड़ियों पर टैक्स 110% से घटाकर 10% करने का ऐलान किया है.
मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का टैक्स ज्यादातर खत्म करने डील हुआ है.
केमिकल्स पर लगने वाला 22% तक का टैक्स ज्यादातर खत्म किया जाएगा. फार्मास्यूटिकल्स पर लगने वाला 11% तक का टैक्स ज्यादातर खत्म किया गया है. इसके अलावा एयरक्राफ्ट और स्पेसक्राफ्ट पर लगभग सभी उत्पादों से टैक्स हटाया गया है.
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…