<

महिला को श्राप देने के आरोप पर भड़का युवक, मंदिर में पुजारी को जमीन पर गिराकर पीटा; वीडियो वायरल

Greater Noida priest assault: ग्रेटर नोएडा के एक मंदिर में एक पुजारी ने एक महिला को श्राप दिया. पुजारी की बातें सुनकर एक युवक नाराज हो गया और उसने पुजारी को काफी पीचा. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Greater Noida priest assault: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मंदिर के अंदर उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और पुजारी जमीन पर गिर पड़े. आरोप है कि मंदिर में आई एक महिला को लेकर पुजारी ने ऐसी बात कही थी, जिससे नाराज होकर युवक वहां पहुंचा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महिला की शिकायत पर मंदिर पहुंचा युवक

यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव का है. पुलिस के मुताबिक, रविवार को मंदिर में पुजारी और एक युवक के बीच विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला मंदिर में दर्शन करने गई थी. आरोप है कि वहां पुजारी ने महिला को बांझ और विधवा होने का श्राप दिया. महिला जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. महिला की बात सुनकर राजेश नाम का युवक नाराज हो गया. इसके बाद वह मंदिर पहुंचा और पुजारी से इस बारे में सवाल करने लगा.

बहस के बाद पुजारी के साथ मारपीट

मंदिर में युवक और पुजारी के बीच पहले कहासुनी हुई. कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई. आरोप है कि गुस्से में राजेश ने पुजारी पर हमला कर दिया. उसने पुजारी को जमीन पर गिरा दिया और थप्पड़ मारने लगा. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब यह सब देखा तो वे बीच-बचाव करने पहुंचे. लोगों ने किसी तरह युवक को रोका और पुजारी को बचाया. इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. वीडियो में युवक और पुजारी के बीच विवाद के बाद मारपीट होती दिखाई देती है. कहा जा रहा है कि पुजारी ने महिला को बांझ और विधवा हो जाने का श्राप दिया, जिस पर महिला भड़क गई और उसने युवक से शिकायत की. मामले में रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, पुजारी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: ‘एक कमरे में…’, सऊदी में मौत की सजा पाने वाली महिला ने जेल से फोन कर क्या बताया? परिवार ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हरिद्वार से दिल्ली-NCR तक गंगनहर बंद होने का असर, कहीं सूखे घाट तो कहीं पानी और सिंचाई की बढ़ी चिंता

Ganga Closure Impact: गंगनहर का पानी बंद कर दिया गया है. साफ-सफाई को देखते हुए…

Last Updated: October 21, 2026 17:23:13 IST

Heart Related Disease: नौ दिनों तक मंदिर में रही मां की भक्ति में लीन, घर लौटने के बाद सीने में दर्द और फिर मौत

Heart Related Disease: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान नौ दिनों…

Last Updated: October 21, 2026 17:14:12 IST

रामायण के ‘रावण तांडव’ में यश ने लूटी महफिल, लेकिन एआर रहमान के म्यूजिक से क्यों खफा हुए लोग?

Ramayan movie: फिल्म ‘रामायण’ के नए गाने ‘रावण तांडव’ में यश के रावण अवतार को…

Last Updated: October 21, 2026 16:57:29 IST

हरिद्वार में सूख गई हरकी पैड़ी की गंगा, स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु मायूस होकर लौटे; सिक्के खोजने में जुटे लोग

Haridwar News: हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर पानी नहीं मिला. जो लोग स्नान करने गए…

Last Updated: October 21, 2026 16:33:18 IST

मातम में बदलीं खुशियां!दर्शन करके लौट रहे थे दोस्त, ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत

Kolhapur Accident: कोल्हापुर के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने गए 7 दोस्त हादसे का…

Last Updated: October 21, 2026 15:59:53 IST

Nalanda Parking Dispute: बिहार के नालंदा में पार्किंग को लेकर खूनी खेल, पड़ोसी ने युवक को मारी गोली; मौके पर हुई मौत

Nalanda Parking Dispute: नालंदा के हरनौत में पार्किंग विवाद में 47 साल के सुनील कुमार…

Last Updated: October 21, 2026 15:43:57 IST