<

Shipra river water level rise: 24 घंटे की बारिश से उज्जैन बेहाल, शिप्रा नदी हुआ लबालब

Ujjain Flood News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रही लगातार बारिश के कारण शिप्रा नदी (Shipra River) का जलस्तर (water level) भी उफान पर आ गया हैं। शहर और घाटों के पास के इलाकों में जलभराव की परेशानी सामने आ रही है। जिस कारण लोगो का आवाजाही पर असर पड़ रहा है।

Heavy Rain in Ujjain: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस बारिश का सबसे बड़ा असर शिप्रा नदी में देखने को मिल रहा है, जो उफान पर है। इस कारण छोटे- छोटे मंदिर में पानी भर गया हैें, दुकानों की डूबने की नौबत आ रही हैं जिसके कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई हैं।

घाट पर जलमग्न मंदिर

शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली शिप्रा नदी (Shipra River) का जलस्तर गुरुवार रात से लगातार बढ़ रहा है। रामघाट क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है। घाट किनारे बने छोटे-छोटे मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, वहीं बड़े मंदिरों के केवल शिखर ही दिखाई दे रहे हैं। घाट पर लगाए गए पुलिस के बैरिकेड भी आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं।

श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई

पानी के बढ़ते स्तर के कारण घाट किनारे की छोटी दुकानों में पानी घुस गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है और लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से घाट पर न जाने की अपील की जा रही है।

गंभीर डेम हुआ लबालब

नदी के उफान का कारण सिर्फ शहर की बारिश नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में हो रही तेज बरसात भी है। इसके चलते उज्जैन शहर को जल आपूर्ति करने वाला गंभीर डेम लबालब हो चुका है। यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

इस सीजन की पहली बड़ी बाढ़ जैसी स्थिति

इस मानसून सीजन में पहली बार शिप्रा नदी में इतना पानी देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में जलस्तर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन घाट क्षेत्र में यह नजारा कई वर्षों बाद दिख रहा है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार उज्जैन में अब तक कुल 24 इंच वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा का आंकड़ा 36 इंच है, यानी अभी भी लगभग 12 इंच की कमी है। इसके बावजूद लगातार हो रही बारिश ने घाट क्षेत्र और शहर के निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST