<
Categories: देश

Shashikant Ganjhu: शशिकांत गंझू कौन हैं जो झारखंड पुलिस के लिए बना जो सबसे बड़ा सिर दर्द?

Palamu Encounter News: झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) ज़िले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में चल रहा है।

Shashikant Ganjhu 10 lakh reward: झारखंड (Jharkhand) का पलामू (Palamu) ज़िला एक बार फिर नक्सली हिंसा की आग में झुलस उठा। गुरुवार को मनातू थाना क्षेत्र के केदल गाँव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानों ने शहादत दी, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मुठभेड़ राज्य के वांछित और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू (Shashikant Ganjhu) को पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा थी।

क्या हैं पूरा मामला?

पलामू पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि TSPC का कुख्यात कमांडर शशिकांत गंझू (Shashikant Ganjhu) अपने दस्ते के साथ केदल गांव के आसपास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। गुरुवार दोपहर जब सुरक्षाबल गाँव में पहुंचे, तभी नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ घंटों तक चली।

गोलीबारी में जवानों की शहादत

इस मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) ले जाया गया। वहाँ इलाज के दौरान दो जवानों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहीद जवानों की पहचान संतोष कुमार मेहता (निवासी सोवा बरेवा, थाना हैदरनगर) और सुनील राम (निवासी परता गाँव, थाना हैदरनगर) के रूप में हुई। तीसरे घायल जवान, रोहित कुमार (निवासी लालगढ़, थाना रेहला) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पलामू SP रीष्मा रमेशन, DIG नौशाद आलम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और नक्सलियों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ नज़दीकी जंगलों में छिपा हो सकता है।

कौन है शशिकांत गंझू?

शशिकांत गंझू झारखंड का कुख्यात नक्सली है, जिस पर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पलामू और चतरा के सीमावर्ती इलाकों में उसकी गहरी पैठ मानी जाती है। बताया जाता है कि केदल गाँव और इसके आसपास का क्षेत्र उसका गढ़ है, जहाँ से वह संगठन की योजनाएं और रणनीतियां तय करता है।

नक्सल चुनौती अभी बरकरार

यह ताज़ा मुठभेड़ एक बार फिर इस सच्चाई को सामने लाती है कि झारखंड में नक्सलियों का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं, लेकिन शशिकांत गंझू जैसे वांछित नक्सली अब भी चुनौती बने हुए हैं। पलामू पुलिस ने साफ कर दिया है कि अभियान रुकने वाला नहीं है और नक्सलियों के खिलाफ कड़ा एक्शन जारी रहेगा।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Women ICC T20I Ranking: एशिया कप जीत के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों का दबदबा, चरणी ने रचा इतिहास

ICC Women T20I Ranking: दुबई में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद ICC T20I रैंकिंग जारी!…

Last Updated: September 15, 2026 16:41:29 IST

मिर्च का धुआं फैलाया, आग का डर दिखाकर खुलवाया दरवाजा; 5-6 बदमाशों ने परिवार को दो घंटे बंधक बनाकर लूटा

Ghaziabad robbery case: गाजियाबाद के कलछीना गांव में आधी रात 5-6 बदमाशों ने कथित तौर…

Last Updated: September 15, 2026 16:38:53 IST

Hrithik Roshan के पिता ने की करोड़ों की प्रॉपर्टी डील? 7.3 लाख रुपये होगा मंथली किराया, Being Studios ने…

Rakesh Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन ने मुंबई में एक बार फिर प्रॉपर्टी…

Last Updated: September 15, 2026 16:30:55 IST

Rajpal Yadav: ‘अच्छी एक्टिंग करते हैं लेकिन…’ चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को SC से राहत

Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव को पुराने चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत…

Last Updated: September 15, 2026 16:08:45 IST

Delhi Metro Phase-4: लाजपत नगर-साकेत के बीच बनेंगे 8 स्टेशन, ग्रेटर कैलाश-चिराग दिल्ली से कनेक्टिविटी, जानें पूरा रूट

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है.…

Last Updated: September 15, 2026 15:53:19 IST

Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा का वो आदेश, जिसने पलट दी अमेरिकी डॉक्टर की जिंदगी

Neem Karoli Baba: अमेरिकी डॉक्टर डॉ. लैरी ब्रिलियंट 1970 के दशक की शुरुआत में आध्यात्मिक…

Last Updated: September 15, 2026 15:50:45 IST