<

कौन हैं Maulana Tauqeer Raza? जिन्होंने बरेली के मुसलमानों को दिया आदेश,  ‘I Love Muhammad’ पर फिर क्यों मचा बवाल

I love Muhammad Controversy: बरेली में कल 26 सितंबर 2025 के बवाल के पीछे एक नाम काफ़ी सुर्ख़ियों में है। मौलाना तौकीर रज़ा खान। उनके एक बयान ने शहर की शांति और व्यवस्था को बिगाड़ दिया। आइये जान लेते हैं कौन हैं ये शख्स?

Maulana Tauqeer Raza News: I love Muhammad देशभर में अच्छा खासा बवाल मचा हुआ है. अब स्थति काबू से बाहर है. ऐसा इसलिए क्योंकि देश भर के कई शहरों में पोस्टर को लेकर चल रहे हंगामे के बीच, बरेली में भी 26 सितंबर की नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. जानकारी के मुताबकि मौलाना तौकीर रज़ा के आह्वान पर लोग बरेली में जमा हुए और “I love Muhammad” के नारे लगाने लगे. इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने भी इन्हे रोकने के लिए पूरा जोर लगा लिया. जिसके बावजूद लोग सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इससे स्थिति और  गंभीर हो गई. आइए जानें कि कौन हैं मौलाना तौकीर रज़ा, जिनके आह्वान पर बरेली में बवाल हुआ?

बरेली में क्यों मचा बवाल ?

“I love Muhammad” विवाद के जवाब में, “आई लव महादेव” और “आई लव श्री राम” के पोस्टर लगाए जा रहे हैं और जमकर नारेबाजी हो गई है. आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि एक दिन पहले यानी 25 सितंबर को मौलाना तौकीर रज़ा ने जुमे की नमाज़ के बाद बरेली के इस्लामिया मैदान में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. जिसके बाद बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. वहीं इस दौरान बरेली पुलिस भी हाई अलर्ट पर थी. पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया, हर तरफ पुलिस बल तैनात थे. इतना ही नहीं इस दौरान निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इन सबके बावजूद, बरेली में  हंगामा देखने को मिला. 

वहीं फिर जुमे की नमाज़ के बाद लोग इस्लामिया मैदान में घुसने की ज़िद करने लगे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो वो जोर जोर से नारेबाजी करने लगे. इस दौरान उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए और जल्द ही पथराव भी शुरू कर दिया. वहीं फिर हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लोगों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे भगदड़ मच गई. वहीं माहौल दुबारा खराब न हो जाए इसे लेकर पुलिस अब पूरे इलाके में मार्च कर रही है. अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है. 

कौन हैं मौलाना तौकीर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरेली के इस्लामिया मैदान में धरने की घोषणा करने वाले मौलाना तौकीर रज़ा एक धार्मिक नेता हैं. बताया जा रहा है कि वो सुन्नी मुसलमानों के बरेली संप्रदाय से हैं. इतना ही नहीं खास बात ये है कि व्वो आला हज़रत परिवार से हैं, जिसने इस्लाम के सुन्नी बरेलवी संप्रदाय की स्थापना की थी. अहमद रज़ा खान के परपोते मौलाना तौकीर रज़ा उत्तर प्रदेश के एक इस्लामी धार्मिक नेता हैं.

Heena Khan

Recent Posts

दिलजीत दोसांझ के शो में सुरक्षा का मेगा प्लान, एंट्री से एग्जिट तक कड़ी निगरानी, जानें क्या है पूरा प्लान

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

Last Updated: October 28, 2026 23:53:26 IST

मां से मिलने के लिए बेटे ने खर्च कर दी महीने भर की कमाई, पहली बार फ्लाइट में बैठकर पहुंचा घर

Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 28, 2026 22:57:50 IST

बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…

Last Updated: October 28, 2026 22:48:40 IST

ईरान में फिल्म डायरेक्टर जफर पनाही को 5 साल की जेल, संपत्ति जब्त करने का आदेश, विदेश जाने पर भी रोक

Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…

Last Updated: October 28, 2026 22:38:43 IST

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST