<

IPS Wedding: पहले घोड़ी फिर रेंज रोवर की गेड़ी! ऐसे दुल्हनियां लेने पहुंचे IPS केके बिश्नोई

IPS KK Bishnoi Wedding: कई दिनों से दो IPS अधिकारीयों की शादी चर्चाओं में थीं. वहीं हाल ही में इनकी शादी संपन्न हो गई है. बड़ी ही शान-शौकत और आतिशबाजी के साथ दो IPS अधिकारियों की शादी हुई है.

IPS KK Bishnoi Wedding: कई दिनों से दो IPS अधिकारीयों की शादी चर्चाओं में थीं. वहीं हाल ही में इनकी शादी संपन्न हो गई है. बड़ी ही शान-शौकत और आतिशबाजी के साथ दो IPS अधिकारियों की शादी हुई है. साथ ही आपको बता दें कि इस शादी में ऐसा शानदार इंतजाम किया कि प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक, हर जगह हलचल मच गई. साथ ही बता दें कि संभल के SP (IPS) KK बिश्नोई और बरेली की ASP (IPS) अंशिका वर्मा ने पारंपरिक “सात फेरे” लेकर अपने मिलन को पवित्र बनाया, और इस तरह अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया.

पहले घोड़ी फिर रेंज रोवर की सवारी

जानकारी के मुताबिक इस शादी के जो सबसे बेहतरीन मोमेंट दूल्हे के रहे. उसका अंदाज देख हर कोई हैरान था. पहले तो KK बिश्नोई पारंपरिक तरीके से घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकले; लेकिन, घोड़ी पर चढ़ने के कुछ ही देर बाद, उन्हें एक लग्ज़री रेंज रोवर के अंदर बैठे देखा गया. इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 FA 0009 था, जो गोरखपुर के किसी “पांडे जी” के नाम पर रजिस्टर्ड है. बता दें कि ये सिर्फ एक इत्तेफ़ाक था या किसी गहरे जुड़ाव का संकेत यह बात सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अब चर्चा बन गई है. 

Nisha Mehta: एम्स से नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री तक, निशा मेहता की पूरी प्रोफाइल, एजुकेशन और परिवार

गोरखपुर से है खास कनेक्शन

बता दें कि गोरखपुर में ही IPS अधिकारी KK बिश्नोई और ASP अंशिका वर्मा की पहली मुलाक़ात हुई थी और वो दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. अपनी-अपनी पेशेवर ज़िम्मेदारियों में व्यस्त होने के बावजूद, दोनों ने ये बंधन निभाया और शादी तक पहुंचे. जनसेवा की कड़ी रोज़मर्रा की दिनचर्या के बीच पनपा उनका रिश्ता, समय के साथ धीरे-धीरे और मज़बूत होता गया. आखिरकार, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने और शादी के बंधन में बंधने का फ़ैसला किया. इस “गोरखपुर कनेक्शन” की वजह से, शादी में शहर से जुड़े कई प्रतीकात्मक तत्व देखने को मिले; यह तथ्य कि रेंज रोवर गोरखपुर में रजिस्टर्ड थी, इस जुड़ाव का एक और पहलू माना जाता है. यही वजह है कि शादी के पूरे जश्न के दौरान गोरखपुर का ज़िक्र बार-बार सामने आता रहा.

Sonam Kapoor: सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान! किलकारियों से गूंज उठा रांझणा एक्ट्रेस का घर

Heena Khan

Recent Posts

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन ठोककर मचाई सनसनी

Aaryavir Sehwag Century: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ अंडर-19 एशिया…

Last Updated: November 10, 2026 14:21:14 IST

Pawan Kalyan Three Wives: कौन है पवन कल्याण की तीन पत्नियां? पहली ने किया था केस, दूसरी से हुआ कलेश और अब तीसरी वाली से…

Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी…

Last Updated: November 10, 2026 13:42:11 IST

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST