झांसी के हरदौलपुर मोहल्ला में करैत सांप ने एक ही घर के दो बच्चों को डस लिया, जिसके बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. करैत के डसने से 7 वर्षीय बेटे की तुरंत मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय बेटी अभी अस्पताल में हैं जिसकी हालत गंभीर है.
नाग ने बुझा दिया घर का चिराग
Jhansi, Bundelkhand News: बुंदेलखंड क्षेत्र में बरसात के मौसम में सांप निकलना आम बात है, लेकिन इन दिनों झांसी के हरदौलपुर मोहल्ला में भय का माहौल है. दरअसल यहां करैत नामक बेहद जहरीले सांप ने भाई-बहन को काट लिया, जिसके बाद 7 वर्षीय भाई की मृत्यु हो गई, जबकि 5 वर्षीय बहन अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है.
सर्पदंश की इस घटना ने हरदौलपुर मोहल्ला में दहशत फैला दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले इस घर से दो सांप निकले थे. उनमें एक सांप को मार दिया गया जबकि दूसरा भाग निकला था.
7 वर्षीय मयंक की की मां ने बताया कि मयंक और उसकी छोटी बहन प्रगति कमरे में सो रहे थे. जैसे ही उन्होंने प्रगति के चिल्लाने की आवाज सुनी वो दौड़कर कमरे में गयीं. उन्होंने देखा कि प्रगति को सांप ने काट लिया है, तो वो उसको गोद में उठाकर भागीं. लेकिन उस समय तक सांप कमरे से बाहर नहीं गया था, बल्कि छुप गया था. प्रगति को उसकी मां जैसे ही कमरे से ले गई सांप ने वहीं सो रहे मयंक को कई जगह काट लिया. उसकी मां का कहना है कि मयंक को इतनी जगह सांप ने काट लिया कि उसको डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाया सका और वहीं उसकी मौत हो गई.
वहीं दूसरी ओर हरदौलपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप की छोटी बेटी प्रगति (5) की हालत में सोमवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ. डॉक्टरों का कहना है कि जहर उसके सारी शरीर में फ़ैल चुका है और उसे अभी वेंटिलेटर पर ही रखा जायेगा. बच्चों की मां की हालत खराब है. वो बार-बार बदहवास हो जाती हैं और जैसे ही थोड़ा होश आ रहा है अपने बच्चे मयंक का नाम पुकारने लगती हैं.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…