Rajpal Yadav Loan Recovery: 16.61 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की वसूली के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अभिनेता राजपाल यादव की शाहजहांपुर स्थित पैतृक संपत्ति पर कुर्की और नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा किया. परिवार का कहना है कि मामला पुराना है और बैंक के साथ ऋण निपटान की प्रक्रिया जारी है.
राजपाल यादव की संपत्ति पर बैंक की कार्रवाई
Rajpal Yadav Loan Recovery: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर वित्तीय मामले को लेकर चर्चा में हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 16.61 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की वसूली के लिए उनकी शाहजहांपुर स्थित पैतृक संपत्ति पर कुर्की और नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा किया. हालांकि परिवार का कहना है कि मामला पुराना है और बैंक के साथ ऋण निपटान की प्रक्रिया चल रही है.
जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से 16 करोड़ 61 लाख रुपये का ऋण लिया गया था. समय पर भुगतान नहीं होने के बाद बैंक ने वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है.
बैंक की ओर से शाहजहांपुर के कचहरी रोड स्थित संपत्ति पर कुर्की और नीलामी का नोटिस लगाया गया. नोटिस में कहा गया कि बकाया राशि जमा नहीं होने पर ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) के आदेश के तहत नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. हालांकि कुछ समय बाद यह नोटिस वहां से हटा दिया गया.
बताया गया है कि वसूली प्रक्रिया में शाहजहांपुर के पैतृक गांव कुंडरा की जमीन और भवन के अलावा मुंबई समेत अन्य स्थानों पर स्थित फ्लैट भी शामिल किए गए हैं. न्यायाधिकरण की ओर से आगे की कार्रवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की गई है. राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है. उनके अनुसार, बैंक के साथ ऋण भुगतान को लेकर बातचीत चल रही है और समाधान की दिशा में सहमति बन चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल संपत्ति की नीलामी जैसी स्थिति नहीं है.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, ऋण वसूली न्यायाधिकरण के आदेश के अनुपालन में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. नोटिस उसी प्रक्रिया का हिस्सा है और आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार होगी.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…