<

‘ठाकुर गर्ल’ आस्था सिंह से भिड़ने वाली रितु त्रिपाठी का आया बयान, ‘बिना लॉक किए वॉशरूम में…’, पति बोला- मुझे ब्राह्मण होने का गर्व

HDFC Bank Viral Video: कानपुर के एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह के 'मैं ठाकर हूं' वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. अब इसपर रितु त्रिपाठी का बयान सामने आया है.

Ritu Tripathi on HDFC Bank Controversy Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी ने गुस्से में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहा. उसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, इसे लेकर आस्था सिंह ने सफाई भी दी. अब इस मामले में दूसरे पक्ष यानी कि रितु त्रिपाठी का बयान सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि अगर उसको ठाकुर होने का गर्व है, तो मुझे भी ब्राह्मण होने पर गर्व है. इतना ही नहीं, उसने इस मामले की पूरी सच्चाई भी बताई है.

रितु त्रिपाठी ने क्या कहा?

भारत समाचार से बात करते हुए रितु त्रिपाठी ने कहा की वह एचडीएफसी बैंक में पिछले पांच साल से कार्यरत हैं. लेकिन आजतक ऐसा वाकया नहीं हुआ. उन्होंने बताया, ‘मैं वहां उस दिन रिजाइन देने गई थी. रिजाइन की वजह भी बैंक के लोगों का मेरा शोषण करना और समय पर मुझे ना छोड़ना है. मैं सुबह अपनी नंद के साथ बैंक गई थी और जब मेरी नंद वॉशरूम गई और दरवाजा खोला तो अंदर से आवाज आई कि जो भी हो बाहर रहे. क्योंकि अंदर आस्था सिंह थीं और उन्होंने दरवाजा लॉक नहीं किया था. जब उन्हें दरवाजा लॉक करने का सुझाव दिया, तो वो चिल्लाने लगीं.  वो सारी बातें बैंक के कैमरा में रिकॉर्ड है, जो देखा जा सकता है.’

कार्रवाई करने की मांग की

आगे बताते हुए रितु त्रिपाठी ने कहा, ‘जब मेरा बैंक से जाने का समय हुआ तो मैंने अपने पति को बुलाया. जब मेरे पति आए, तो उन्होंने अपनी बहन से कहा कि अगर बहुत दिक्कत थी, तो 100 नंबर करके पुलिस को बुला लेती. मेरे पति ने आस्था सिंह से कुछ नहीं कहा. फिर जब मेरे पति ने एक दूसरे कर्मचारी से आकर कुछ पूछना चाहा, तो आस्था सिंह ने आकर कहा कि मैंने बोला था, बताओ क्या कर लोगे. ऐसे शब्द आप कैसे बोल सकते हैं. अंत में रितु त्रिपाठी ने सीएम योगी से मांग की कि इस मामले पर कार्रवाई की जाए.

पति ने क्या कहा?

रितु त्रिपाठी ने भी मीडिया से बात करते हुए बोला कि अगर उन्हें ठाकुर होने का गर्व है, तो मुझे भी ब्राह्मण होने का गर्व है. हालांकि उन्होंने कहा कि जातिवादी फैलाना उनका आशय नहीं. अंत में रितु त्रिपाठी के पति ने कहा, आस्था सिंह के ऊपर किसी बड़े अधिकारी का हाथ हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है भारत का ये रेलवे स्टेशन, यहां प्लेटफॉर्म तक जाती हैं बाइक और कार, देखें खासियत

अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी के कारण लोग फटाफट अपने वाहनों…

Last Updated: April 13, 2026 13:05:49 IST

आशा भोसले का सबसे विवादित गाना, जिसे दूरदर्शन और रेडियो पर कर दिया गया बैन, फिर उसी गाने को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड

Asha Bhosle Most Controversial Song: विवाद के बावजूद आशा भोसले की अनोखी आवाज़ और गाने…

Last Updated: April 13, 2026 12:44:08 IST

राजधानी का सबसे हॉरर कांड, 3 एपिसोड में ही छूट जाएंगे पसीने, दमदार है सीरीज की रेटिंग

Guess This Horror Series: वैसे तो बहुत सी डरावनी फिल्में है लेकिन अगर आपको सच्ची…

Last Updated: April 13, 2026 12:40:44 IST

Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया के दिन इस दान से खत्म होंगे शनि-राहु के अशुभ प्रभाव, घर आएगी खुशहाली

Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया का त्याेहार लोगोंं के लिए विशेष महत्व रखता है,मान्यता…

Last Updated: April 13, 2026 12:34:18 IST

‘शर्मा नहीं हटेगा…’, निकाह के बाद फूटा कनिका शर्मा का गुस्सा, ब्राह्मण की बता दी परिभाषा

Kanika Sharma Viral Video: इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने दूसरे धर्मममें शादी की और तबसे न…

Last Updated: April 13, 2026 12:21:46 IST