KGMU Nursing Student Death: KGMU में नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के बाद छात्रों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया. डेंगू के बावजूद छुट्टी न मिलने का आरोप लगाते हुए जांच और न्याय की मांग की.
नर्सिंग छात्रा की मौत के बाद KGMU में हंगामा,
KGMU Nursing Student Death: लखनऊ के KGMU में द्वितीय वर्ष की नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के बाद साथी छात्रों का आक्रोश सामने आया है. छात्रों ने कार्य बहिष्कार कर नर्सिंग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि दिव्यांशी डेंगू से पीड़ित थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें छुट्टी नहीं दी गई और बीमारी की हालत में काम करना पड़ा. छात्रों के मुताबिक, लगातार काम करने से उनकी तबीयत बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई.
दिव्यांशी की मौत से नाराज नर्सिंग छात्र KGMU परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. छात्रों ने नर्सिंग प्रशासन पर संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दिव्यांशी को न्याय दिलाने की मांग की है. फिलहाल प्रदर्शन जारी है. इसी बीच हमारे संवाददाता सैय्यद फ़िरोज़ आलम ने प्रदर्शनकारी नर्सिंग छात्रों से बातचीत की और जाना कि आखिर उनकी क्या मांगें हैं और वे प्रशासन से क्या चाहते हैं?
प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों के मुताबिक, 2025 बैच की छात्रा दिव्यांशी यादव की कई दिनों से तबीयत खराब थी. छात्रों का आरोप है कि बीमार होने के बावजूद दिव्यांशी को छुट्टी नहीं दी गई. तीन दिन पहले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत की खबर सामने आते ही KGMU के नर्सिंग छात्रों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: UP में होने वाला है कुछ बड़ा? रातोंरात 10 सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती
छात्रों की मांग है कि इस मामले की पूरी जांच हो और जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. छात्रों का आरोप है कि नर्सिंग प्रशासन पर इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों का पालन नहीं करने और मनमानी करने के आरोप पहले से लगते रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इन फैसलों का सीधा असर नर्सिंग छात्रों पर पड़ रहा है और अब दिव्यांशी की मौत के मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…
Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…
Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…
Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…
Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…
Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…