Sambhal SP and Bareilly IPS: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
दो जांबाज आईपीएस अधिकारियों की होने वाली है शादी
Sambhal SP and Bareilly IPS Marriage: अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी की तारीख तय हो गई है. उत्तर प्रदेश के इन दोनों चर्चित आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को जोधपुर, राजस्थान में होगा. दोनों की शादी की सभी तैयारियां जोरों-शोरों से हैं. उनकी शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हैं. आपको बता दें कि दोनों यूपी के चर्चित अधिकारियों में से एक हैं.
वर्तमान में संभल के एसपी के रूप में तैनात हैं केके बिश्नोई. वहीं बरेली में एसपी साउथ के पद पर कार्यरत हैं अंशिका वर्मा. दोनों अधिकारी अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. हालांकि, इन दिनों दोनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं. आइपीएस केके बिश्नोई 2018 बैच के अधिकारी हैं, जो संभल के मस्जिद मामले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के कारण सुर्खियों में आए थे. वहीं, आइपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी हैं, जिन्हें महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम को लेकर सख्त रवैये के लिए जाना जाता हैं. अंशिका वर्मा मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हैं.
बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात अंशिका वर्मा ने कई सराहनीय कार्य किए. उन्होंने कई बेहद पेंचीदे मामलों को कम समय में हल करने का काम किया है. इस वजह से उन्हें स्थानीय लोग लेडी सिंघम के तौर पर भी पहचानते हैं. अंशिका वर्मा ने साल 2025 में उत्तर प्रदेश की पहली ‘वीरांगना यूनिट’ का गठन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया.
आगामी 29 मार्च को होने वाली शादी को लेकर लोगों में उत्साह है. खाकी वर्दी की जिम्मेदारियों और सख्त अनुशासन के बीच इस प्रेम कहानी के शादी तक पहुंचने की खबर से पुलिस विभाग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…
RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…
Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…
Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…
जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…